Google Analytics —— Meta Pixel

तेज धमाका, 3 सेकंड में मलबे में तब्दील घर, पहलगाम हमले के बाद 9 आतंकियों के ठिकाने जमींदोज

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हिन्दुओं के नरसंहार ने न केवल भारत को झकझोर दिया, बल्कि दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को मजबूत किया. इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिसमें दो विदेशी पर्यटक शामिल थे. लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि अब उसने इससे अपना हाथ खींच लिया है. हमले के बाद भारत सरकार, सुरक्षा बल, और खुफिया एजेंसियां आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई में जुट गई हैं.

यह भी पढ़े :- बिलावल भुट्टो जरदारी को भारत का जवाब, कहा- मलियामेट करना जानता है हिंदुस्तान

इन आतंकियों के घर पर भी की गई कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. वहां अब तक 9 आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए. कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फारूक अहमद भट का घर बुलडोजर से गिराया गया. वहीं पुलवामा के खासीपोरा में जैश आतंकी अमिर नजीर वानी का घर धमाके से उड़ा दिया गया. यह कार्रवाई आतंकियों और उनके समर्थकों को कड़ा संदेश देने के लिए की गई. श्रीनगर और बारामूला में भी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है. (Pahalgam Terror Attack)

अनंतनाग पुलिस ने इनाम की घोषणा की

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आदिल थोकर पर इस सप्ताह की शुरुआत में बैसरन घाटी में हुए घातक हमले को अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का शक है. थोकर 2018 में पंजाब में अटारी-वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तान में घुसा था, जहां उसने आतंकी शिविरों में ट्रेनिंगलिया था. बाद में वह पिछले साल किसी समय जम्मू-कश्मीर में वापस घुसपैठ कर आया था. अनंतनाग पुलिस ने हाल ही में हुए हमले के लिए जिम्मेदार थोकर और दो पाकिस्तानी नागरिकों अली भाई और हाशिम मूसा को पकड़ने में मदद करने वाली सूचना के लिए 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. इनाम के साथ-साथ, पुलिस ने संदिग्धों के स्केच भी जारी किए हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने अपनी तलाश तेज कर दी है. (Pahalgam Terror Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!