Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने X हैंडल से हटाया ‘प्रधानमंत्री गायब’ वाला पोस्ट, भारी विरोध के बाद पार्टी आलाकमान सख्त

Congress Gayab Poster Controversy : पहलगाम हमले के बाद जवाब देने में सरकार की कथित अनुपस्थिति को लेकर किए गए एक पोस्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी चौतरफा घिर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट (Congress Gayab Poster Controversy) करने के लगे आरोपों के बाद अब पार्टी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। माना जा रहा है कांग्रेस आलाकमान ने पोस्ट हटाने को कहा है.

यह भी पढ़े :- मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ रहा साहू समाज : अरूण साव

कांग्रेस पार्टी की इस पोस्ट को लेकर मंगलवार को खूब घमासान हुआ था। वहीं दिल्ली में एक वकील ने तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए पार्टी के खिलाफ आपराधिक शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर किए गए इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक बिना सिर वाले इंसान की सांकेतिक तस्वीर शेयर की गई थी। इसके साथ कांग्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा था, “जिम्मेदारी के समय: गायब। जैसा कि पोस्ट से स्पष्ट होता है यह संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए किया गया था।

विवाद तब भड़क गया जब सोमवार शाम पोस्ट की गई इस तस्वीर को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी पोस्ट कर दिया। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से ‘पीठ में छुरा घोंपने वाली’ तस्वीर से जवाब देते हुए राहुल गांधी को निशाना बनाया। बीजेपी ने इसके कैप्शन में “पाकिस्तान का यार” भी लिखा।

कांग्रेस के पोस्ट डिलीट करने पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने देश के लोगों के दबाव में यह पोस्ट (Congress Gayab Poster Controversy) हटा दी है। प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को एक पोस्ट में लिखा, “भारत के लोगों के दबाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना “सर तन से जुदा” वाला ट्वीट हटा दिया! इससे कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान समर्थक चरित्र नहीं छिप पाएगा!” इससे पहले प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कांग्रेस को सीधे पाकिस्तान से आदेश मिल रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में एकजुटता पर जोर दिया था लेकिन उसकी जम्मू कश्मीर यूनिट के अध्यक्ष समेत कुछ नेता पाकिस्तान से बातचीत करने का सुझाव दे रहे हैं। (
Congress Gayab Poster Controversy)

‘सर तन से जुदा’ जैसा इशारा?

बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस इस पोस्ट के जरिए ‘सर तन से जुदा’ जैसी सोच को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि यह महज आलोचना नहीं, बल्कि एक खतरनाक इशारा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए कहा – “कांग्रेस कितनी नीचे गिर सकती है!

कांग्रेस कितना नीचे गिर सकती है- किरेन रिजिजू

बीजेपी मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस ने ‘सर तन से जुदा’ की अपनी छवि का इस्तेमाल करके कोई संदेह नहीं छोड़ा है. यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है. यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाने और प्रधानमंत्री के खिलाफ़ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है. यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है. राहुल गांधी ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ़ हिंसा को उकसाया और उचित ठहराया है.’

Back to top button
error: Content is protected !!