Google Analytics —— Meta Pixel

उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट 

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की शुरुआत हो गई है। CM पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दरअसल, चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव यमुना के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर सुबह 11:55 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। सबसे पहले सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची, जहां राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस देश में पाकिस्तान की सबसे बड़ी PR एजेंसी के रूप में काम कर रही: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

बता दें कि 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया जा रहा है। 2 मई को सुबह 7 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से चार धामयात्रा का शुभारंभ हो गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। यह यात्रा एक उत्सव की तरह है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हम चाहते हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और बिना किसी परेशानी के हो। हम हर बार की तरह लोगों की यात्रा आसान बनाने के लिए काम करेंगे। मैं चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करता हूं। हमारा प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो, उनकी यात्रा सुगम हो, सुरक्षित हो। हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। यह धाम हमारे लिए चहुमुखी विकास करेगा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं और लगातार निगरानी जारी है। (Chardham Yatra 2025)

बड़े हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की जा रही: CM धामी

CM धामी ने कहा कि हम हर एंगल से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा अन्य धामों की तुलना में थोड़ी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए हम मास्टर प्लान बनाने पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से अब तक चारों धामों पर किए गए कार्यों के कारण तीर्थयात्रा में वृद्धि हुई है। यमुना घाट पर आई आपदा के कारण परिसर के आसपास हुए नुकसान के लिए बड़े हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की जा रही । इधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में SSP श्लोक कुमार ने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। उन्हें दर्शन करने में सुविधा हो, इसके लिए यहां पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 3 जोन और 9 सेक्टर में बांटकर पुलिस की तैनाती की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। व्यापक व्यवस्था की गई है। (Chardham Yatra 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!