बलौदाबाजार न्यूज़ : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए मोबाइल नंबर अपडेट आवश्यक, व्हाट्सएप पर दस्तावेज़ भेजने की दी सुविधा

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के निर्देशानुसार, अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले वाहन सॉफ्टवेयर में वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर अपडेट किया जाना आवश्यक है। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हेतु आवेदन किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना: गांव और शहर के बीच की दूरी होगी कम : CM साय
जिला परिवहन कार्यालय, बलौदाबाजार द्वारा मोबाइल नंबर अपडेट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वाहन स्वामी अपने वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति (जिस पर स्वयं का मोबाइल नंबर लिखकर हस्ताक्षर करें) व्हाट्सएप के माध्यम से नीचे दिए गए नंबरों पर प्रेषित कर सकते हैं: – 81200-93330 , 81037-73414
यह भी पढ़े :- कांग्रेस देश में पाकिस्तान की सबसे बड़ी PR एजेंसी के रूप में काम कर रही: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज भेजने का समय प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। (Balodabazar News)
जिला परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से आग्रह किया है कि वे शीघ्रता से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की प्रक्रिया को पूर्ण करें। (Balodabazar News)



