Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : चुनाव की हुई घोषणा, 1 मई से प्रारंभ: चार चरणों में होगी निर्वाचन प्रक्रिया

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संघ का निर्वाचन कार्यक्रम 1 मई 2025 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह चुनाव चार चरणों में आयोजित होगा, जिसमें ग्रामीण इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Caste Census : मोदी कैबिनेट का बड़ा निर्णय: देशभर में जाति जनगणना को मंजूरी, निकलेगा पूरा आंकड़ा

चार चरणों में होगा चुनाव:

  1. प्रथम चरण (01 मई – 30 जून 2025): ग्रामीण एवं नगरी निकाय स्तर की इकाइयों का चुनाव
  2. द्वितीय चरण (01 जुलाई – 31 जुलाई 2025): परिक्षेत्र साहू संघ का चुनाव
  3. तृतीय चरण (01 अगस्त – 31 अगस्त 2025): तहसील साहू संघ का चुनाव
  4. चतुर्थ चरण (01 सितम्बर – 30 अक्टूबर 2025): जिला एवं प्रदेश साहू संघ का चुनाव, जो संशोधित नियमावली के तहत संपन्न होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए ओम. पी. साहू, सहायक होंगे डॉ. नारायण साहू

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु ओम. पी. साहू (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बिलासपुर, को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और डॉ. नारायण साहू (डीन, कृषि उद्यानिकी महाविद्यालय पेंड्रा) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये दोनों अधिकारी आगामी दिनों में विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

वर्तमान कार्यकारिणियों की स्थिति

साहू संघ की ग्रामीण, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला इकाइयों का वर्तमान कार्यकाल आज से 6 माह या उससे कम शेष है, उन्हें कार्यकाल शून्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, जिनका कार्यकाल 6 माह से अधिक शेष है, वे यथावत बने रहेंगे। जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता, तब तक सभी वर्तमान अध्यक्ष अपने पद पर कार्यरत रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष की अपील

छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें और संगठन को एक सशक्त व संगठित स्वरूप प्रदान करें।

नोट: मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवश्यकता अनुसार चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन करने का अधिकार होगा।

CG Pradesh Sahu Sangh

CG Pradesh Sahu Sangh

Back to top button
error: Content is protected !!