Google Analytics —— Meta Pixel

भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहल: मतदाता सूची की शुद्धता और सुविधा पर जोर

Election Commission of India : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने और नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से तीन नई पहलों की शुरुआत की है। ये पहलें मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन के दौरान भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में घोषित की गईं। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- शरबत जिहाद विवाद : ऐसा लगता है कि आप किसी के कंट्रोल में नहीं, अलग दुनिया में रहते हैं, बाबा रामदेव पर HC की सख्त टिप्पणी

1. मृत्यु पंजीकरण डेटा का इलेक्ट्रॉनिक उपयोग

निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) अब निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 9 और जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 की धारा 3(5)(बी) के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल से मृत्यु पंजीकरण का इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्राप्त करेगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाकर उसे अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। यह डेटा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को समय पर प्राप्त होगा, जिससे बीएलओ फील्ड विजिट के माध्यम से जानकारी की पुष्टि कर सकेंगे, बिना फॉर्म 7 का इंतजार किए।

2. बीएलओ को मानक फोटो पहचान पत्र जारी

आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को मानक फोटो पहचान पत्र प्रदान किए जाएं। यह पहल जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13बी(2) के अंतर्गत की गई है ताकि मतदाता सत्यापन और पंजीकरण अभियानों के दौरान नागरिक बीएलओ की पहचान आसानी से कर सकें और उनसे आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकें। बीएलओ और मतदाताओं के बीच यह पहला संपर्क बिंदु होता है, इसलिए उनकी पहचान स्पष्ट और प्रमाणिक होनी जरूरी है।

3. मतदाता सूचना पर्चियों में सुधार

आयोग ने मतदाता सूचना पर्चियों (वीआईएस) को अधिक मतदाता अनुकूल बनाने के लिए उसके डिजाइन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब पर्चियों में मतदाता का क्रम संख्या और भाग संख्या बड़े फॉन्ट में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी। इससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र की पहचान करना और मतदान अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम ढूंढना आसान होगा।

इन पहलों के माध्यम से निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) न केवल मतदाता सूची की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!