बीजापुर की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन

Santoshi Bhandari of Bijapur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में चारों तरफ विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए कई आयाम खुल रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से संचालित बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोषी भंडारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल के लिए किया गया है। यह चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से 24 अप्रैल 2025 को जारी की गई चयन सूची के आधार पर हुआ है, जिसमें देशभर की 10 बालिका एथलीट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। संतोषी भंडारी सूची में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं, जो बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:- अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर 11 ग्राम पंचायतों को नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्रा संतोषी भंडारी ने हाल ही में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 11 से 14 जनवरी 2025 तक रांची झारखंड में आयोजित 68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 400 मीटर में 1:02 मिनट और 600 मीटर में 1:41 मिनट का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त किया। इसके पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 35 वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप जो 4 से 6 अक्टूबर 2024 को नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी उसमें उन्होंने 4 था स्थान प्राप्त किया था। (Santoshi Bhandari of Bijapur)

भारतीय खेल प्राधिकरण हर साल देशभर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और डाइट की सुविधा प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इधर, बेमेतरा जिले की रहने वाली प्रिया खिलवाड़े के जीवन में 30 अप्रैल 2025 का दिन एक नई रोशनी लेकर आया। जब उनके मोबाइल पर घंटी बजी और दूसरी ओर से जिला खाद्य अधिकारी की आवाज आई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अधिकारी ने बताया कि परीक्षण उपरांत उनका राशन कार्ड बन चुका है और अगले दिन सहसपुर में आयोजित सुशासन तिहार-2025 के आवेदन निराकरण समीक्षा के दौरान यह कार्ड उन्हें सौंपा जाएगा। (Santoshi Bhandari of Bijapur)

प्रिया की शादी को एक साल हो चुका था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया था। इस कारण उन्हें मायके से राशन लाकर अपने गृहस्थ जीवन को चलाना पड़ रहा था। यह स्थिति उनके लिए न सिर्फ असुविधाजनक थी, बल्कि आत्मनिर्भरता में भी बाधक बनी हुई थी। सुशासन तिहार 2025 ने उनके जीवन में उम्मीद की किरण जगाई। (Santoshi Bhandari of Bijapur)

उन्होंने समाधान पेटी में अपनी समस्या दर्ज कराई। जिला खाद्य अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए आवेदन की जांच कराई और उचित परीक्षण के बाद प्रिया का राशन कार्ड बना दिया। अब प्रिया नवकेशा ग्राम में ही अपना राशन आसानी से प्राप्त कर सकेंगी। यह न सिर्फ उनकी घरेलू जिम्मेदारियों को सहज बनाएगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा। प्रिया की कहानी इस बात का उदाहरण है कि अगर शासन-प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करे, तो आम जनता के जीवन में वास्तविक परिवर्तन संभव है। सुशासन तिहार-2025 ने प्रिया के जीवन में खुशहाली की नई शुरुआत की है। (Santoshi Bhandari of Bijapur)



