Google Analytics —— Meta Pixel

पकड़ा गया पाक जासूस पठान खान, जैसलमेर में छिपकर ISI को भेज रहा था भारतीय सेना की जानकारी

ISI spy Pathan : राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर निवासी पठान खान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी (ISI spy Pathan) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पठान खान 2013 में पाकिस्तान गया था, जहां वह आईएसआई के संपर्क में आया और पैसे के लालच में जासूसी का प्रशिक्षण लिया। वह जैसलमेर सीमा से जुड़ी संवेदनशील सैन्य जानकारी, जैसे सेना की गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के सभी निकायों को पानी की व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी, पाइपलाइन में लीकेज या टूट-फूट को तत्काल सुधारने को कहा

उसे एक महीने पहले शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था, और गहन पूछताछ के बाद 1 मई 2025 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में जयपुर के सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन सेंटर में उससे पूछताछ जारी है, और उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितनी और कौन-सी जानकारी लीक की।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या वह किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था और उसके पाकिस्तान में किन लोगों से संपर्क थे। जैसलमेर की सीमा पाकिस्तान से सटी होने के कारण यह क्षेत्र जासूसी गतिविधियों के लिए संवेदनशील है, और यह गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ISI को भेज रहा था सीक्रेट जानकारी

पठान खान साल 2013 में पाकिस्तान गया था। वहां पाक खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के सम्पर्क में आया। धन का प्रलोभन दिए जाने पर पाकिस्तान में जासूसी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। 2013 के बाद भी पठान खान पाकिस्तान जाकर पाक खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मुलाकात करता रहा। धन के प्रलोभन में आकर पाक हैण्डलर से मुलाकात के दौरान और सोशल मीडिया के जरिए जैसलमेर अंतराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशील एवं गोपनीय सूचनाएं (ISI spy Pathan) उन्हें निरन्तर साझा कर रहा था।

ISI अधिकारियों को दी भारतीय सिम

बताया गया कि पठान खान द्वारा पाक खुफिया अधिकारियों को जासूसी उपयोग हेतु भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाई गई है। इसकी एवज में पठान खान को ISI द्वारा विभिन्न माध्यमों से धन उपलब्ध करवाया जा रहा था। पूछताछ में इन तथ्यों की पुष्टि होने पर पठान खान के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले को लेकर एडीजी संजय अग्रवाल ने कहा कि पठान खान से पूछताछ अभी भी चल रही है। उम्मीद है इससे देश की सुरक्षा से जुड़े और भी कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं। फिलहाल पठान खान को जयपुर लाया गया है। यहां इंटेलिजेंस और सुरक्षा एजेंसियों की ज्वाइंट टीम उससे पूछताछ करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!