Google Analytics —— Meta Pixel

भारत की ताकत सिर्फ हमारे हथियार ही नहीं…हमारी एकता भी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM in Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में शहर के विकास के लिए 58,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं – सड़क, रक्षा, रेलवे और औद्योगिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं इस अमरावती की भूमि पर खड़ा हूं तो मुझे केवल ये एक शहर नहीं दिख रहा है, बल्कि मुझे ये एक सपना सच होते हुए दिख रहा है। एक नया अमरावती और एक नया आंध्र, अमरावती वो धरती है, जहां परंपरा और प्रगति दोनों साथ चलते हैं। यहां करीब 60,000 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये परियोजना केवल कंक्रीट निर्माण नहीं है, बल्कि आंध्र प्रदेश की आंकाक्षाओं की विकसित भारत की उम्मीदों की मजबूत नींव भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि इंद्रलोक राजधानी का नाम अमरावती था, लेकिन अब अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। ये सिर्फ संयोग नहीं है ये स्वर्ण आंध्र के निर्माण का भी शुभ संकेत है, स्वर्ण आंध्र विकसित भारत की राह को मजबूत करेगा। अमरावती स्वर्ण आंध्र के विजन को ऊर्जा देगी। अमरावती ऐसा शहर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के हर नौजवान के सपने साकार होंगे। आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा, संधारणीय उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा आने वाले सालों में इन सारे क्षेत्रों में अमरावती एक लीडिंग शहर बनाकर खड़ा होगा। इन सभी क्षेत्रों के लिए जो भी बुनियादी ढाँचा की जरूरत होगी वो केंद्र सरकार रिकॉर्ड स्पीड में पूरा करने में राज्य सरकार की पूरी मदद कर रही है। (PM in Andhra Pradesh)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात का नया-नया सीएम बना था, तो मैं हैदराबाद में चंद्रबाबू नायडू द्वारा की जा रही पहलों पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा था। मैंने बहुत कुछ सीखा और आज मुझे उन्हें लागू करने का अवसर मिला और मैं लागू कर रहा हूं। मैं अपने अनुभव से कहता हूं कि भविष्य तकनीक हो या बहुत बड़े स्केल पर काम करना हो और जल्दी से इसे जमीन पर उतराना हो तो वो काम चंद्रबाबू नायडू उत्तम से उत्तम तरीके से कर सकते हैं। हमने हमेशा अपने किसानों के कल्याण और हितों को प्राथमिकता दी है। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने सस्ती उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 12 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। (PM in Andhra Pradesh)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि PM फसल बीमा योजना के माध्यम से आंध्र प्रदेश के किसानों को अब तक 5,500 करोड़ रुपये का दावा मिल चुका है। इसके अलावा, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत, आंध्र प्रदेश के किसानों को 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता का लाभ मिला है। एनटीआर गरु ने एक जीवंत और विकसित आंध्र प्रदेश की कल्पना की थी। आइए हम सब मिलकर अमरावती और आंध्र प्रदेश को राष्ट्र के लिए अग्रणी विकास इंजन में बदलने का प्रयास करें। आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने कहा कि हमारे युवाओं को बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही आंध्र प्रदेश सभी लोगों के लिए नौकरियां उत्पन्न करेगा और देश-दुनिया भर से प्रतिभाओं को आकर्षित करेगा। (PM in Andhra Pradesh)

Back to top button
error: Content is protected !!