Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मांगे सबूत, BJP के हमले के बाद लिया यू-टर्न

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 2 मई 2025 को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे। उन्होंने कहा, “हमारे देश में बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखी, किसी को पता नहीं चला।” इस बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़े :- दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की हुई बैठक, खड़गे ने केंद्र सरकार से किए कई सवाल

बीजेपी ने चन्नी के बयान की कड़ी आलोचना की। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का रवैया राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देता है और सेना का मनोबल गिराता है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी पर सेना और वायुसेना पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की “पाकिस्तान परस्त” मानसिकता करार दिया।

शाम होते ही बयान से पलटे पूर्व सीएम

कांग्रेस नेता का बयान सामने आने के बाद बीजेपी ने इस पर पलटवार शुरू कर दिया. विरोध बढ़ता देख चन्नी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांगा है. मैंने पहले भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी, इस दुख की घड़ी में, सरकार के साथ खड़ी है. अगर सरकार पाकिस्तान की जल आपूर्ति, वायु या जो भी कार्रवाई करती है, तो हम उसके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं.

यह विवाद ऐसे समय में हुआ जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर सरकार के साथ एकजुटता जताई, लेकिन चन्नी का बयान पार्टी लाइन से हटकर था, जिससे पार्टी को सफाई देनी पड़ी।

Back to top button
error: Content is protected !!