Google Analytics —— Meta Pixel

कश्मीर में पुलिस या सेना की ‘पकड़-धकड़’ बंद होनी चाहिए: पूर्व CM महबूबा मुफ्ती

Former CM Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल की घटना पहलगाम के लोगों के लिए एक सदमा थी। कश्मीरियों ने कोशिश की ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों की जान बचाने की। मेरी गृहमंत्री से अपील है कि जिन्होंने ये दहशतगर्दी की है उनके खिलाफ आप कार्रवाई करें। जब इस समय भी पर्यटक यहां आते हैं, वह दिखाते हैं कि हम डरे नहीं है, लेकिन आप लोग पर्यटन स्थल बंद किए हुए हैं। आप पर्यटक स्थलों पर सुरक्षाबलों को तैनात कर दीजिए। मैं सरकार से अपील करती हूं कि पर्यटकों को घोड़े उपलब्ध कराने वालों को वित्तीय सहायता दी जाए और होटल और टैक्सी संचालकों द्वारा लिए गए ऋण को इस साल के लिए ब्याज मुक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें:- भारत तैयार: 7 मई को 244 जिलों में सिविल डिफेंस ड्रिल, युद्ध सायरन की गूंज, देखिए पूरी लिस्ट

PDP प्रमुख मुफ्ती ने कहा कि पहलगाम के लोग बहुत दुखी हैं। वे घबराए हुए हैं। वे तकलीफ में हैं, क्योंकि यहां ‘पकड़-धकड़’ (सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ के लिए बुलाना) सबसे ज्यादा है। हालांकि यहां के लोगों ने बढ़ चढ़कर मदद करने की कोशिश की। लोगों को अस्पताल पहुंचाया, खून किया और लोगों की जान बचाई, लेकिन सभी को ओवरग्राउंड वर्कर या आतंकवादी समझ कर उन्हें बुलाते हैं, बंद करते हैं। जब कश्मीरियों ने अपना दिल खोल दिया है तो देश के लोगों को भी भरोसा करना चाहिए। पुलिस या सेना की ‘पकड़-धकड़’ बंद होनी चाहिए। कश्मीर में जो हत्या हो रही हैं, वह रुकनी चाहिए, आप उसे फेक एनकाउंटर में या दरिया में डुबा-डुबोकर मारोगे, फिर कहेंगे कि कश्मीरी हमारे साथ क्यों नहीं हैं। (Former CM Mehbooba Mufti)

हिंसा करने की बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें: ममता

पहलगाम आतंकी हमले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा करने की बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें। कृपया भारत का ध्यान रखें। हम भारत से प्यार करते हैं, कृपया भारत को आपदा से बचाएं। कृपया उन लोगों को न्याय दें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारी पार्टी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं। हम कभी भी फूट डालो और राज करो की नीति नहीं अपनाते हैं। NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में हमने सरकार को वादा किया था कि विपक्ष भारत सरकार के साथ ताकत से खड़ा है। हम ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे जिससे भारत की एकता को ठेस पहुंचे। कुछ दिन हम जरूर रुकेंगे। लेकिन जब इस पर चर्चा होगी तब हमारे सवालों पर स्पष्टीकरण सरकार से लेंगे। (Former CM Mehbooba Mufti)

हमारी सेना पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देगी: संदीप

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मैं समझता हूं कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान द्वारा भारत पर किया गया आक्रमण है। समय आ चुका है कि हम उसका पर्याप्त जवाब दें। कांग्रेस पार्टी और पूरे विपक्ष ने सरकार को समर्थन दिया है। जब हिंदुस्तान की संसद पर हमला हुआ था, उस समय वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे। उस समय सोनिया गांधी ने सदन के पटल पर कहा था कि भारत की संसद पर हुआ हमला लोकतंत्र पर हमला है और उस समय कांग्रेस पार्टी ने वाजपेयी जी की सरकार को पूर्ण समर्थन दिया था। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि पाकिस्तान ने जब भी दुस्साहस किया है तो हमारे देश और सेना ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है। उरी जैसी 6,7 सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस के समय पर भी हुई थी। ऐसा नहीं था कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी और उससे पहले कभी किसी ने नहीं की। हमारी सेना बहुत सक्षम है। हमारी सरकार और हमारी सेना पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देगी। (Former CM Mehbooba Mufti)

Back to top button
error: Content is protected !!