Google Analytics —— Meta Pixel

KharoRa road accident : खरोरा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

KharoRa road accident : बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर सारागांव के पास खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे राज्य को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। (KharoRa road accident)

यह भी पढ़ें : रोहित के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने दोबारा विचार करने को कहा 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने को कहा गया है।

संकट की घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी घायल आंबेडकर अस्पताल, रायपुर में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। श्री साव ने यह भी स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएँगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (KharoRa road accident)

राज्य सरकार द्वारा त्वरित सहायता की घोषणा और संवेदनशीलता से उठाए गए कदमों से स्पष्ट है कि प्रशासन इस दुखद घटना को गंभीरता से ले रहा है। यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता और जवाबदेही बढ़ाने की आवश्यकता की ओर भी संकेत करता है। (KharoRa road accident)

Back to top button
error: Content is protected !!