रोहित के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने दोबारा विचार करने को कहा
Kohli Retired From Test: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि 14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।
यह भी पढ़ें:- महात्मा बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है: राष्ट्रपति मुर्मू
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर कहा कि टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया लेकिन विरासत हमेशा जारी रहेगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। बता दें कि 36 साल के विराट कोहली ने 46.85 प्रतिशत के औसत से 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए। विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड और सुनील गावस्कर के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। (Kohli Retired From Test)

विराट कोहली ने रिकॉर्ड 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तान की। कोहली ने अपनी विराट पारी में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े। विराट की अगर आखिरी टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 25 से कम की औसत से रन बनाए थे। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट के प्रदर्शन को लेकर सवाल भी उठे थे। (Kohli Retired From Test)

उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो गए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में एक नाबाद शतक समेत 190 रन बनाए। पिछले 5 साल के टेस्ट क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 37 टेस्ट में सिर्फ 3 शतक लगाए और औसत 35 से भी नीचे रहा। इससे पहले कोहली ने T-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL 2025 में जबरदस्त फॉर्म में रहे। विराट कोहली ने RCB की ओर से खेलते हुए अब तक 11 मैच में 505 रन बनाए हैं। किंग कोहली से पहले 8 मई को रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। (Kohli Retired From Test)

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा-शेर के जुनून वाला एक आदमी। तुम्हारी याद आएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि यह विराट कोहली का निजी फैसला है। एक बहुत ही महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले संन्यास लेना थोड़ा हैरान करने वाला जरूर है। इस तरह के फैसले काफी सोच-समझकर लिए जाते हैं। ऐसा नहीं है कि अगर एक खिलाड़ी चला जाता है तो इसका असर टेस्ट में टीम पर पड़ता है, लेकिन विराट कोहली जैसे खिलाड़ी जो एक लीजेंड रहे हैं, उनकी कमी जरूर खलेगी। जब कप्तान और चयनकर्ता चर्चा करेंगे, तब तय होगा कि 3 या 4 नंबर पर कौन खेलेगा। (Kohli Retired From Test)



