छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh PWD Transfer: छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग यानी PWD में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने कुल 84 अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक तबादला सूची में कुल 84 कर्मचारियों में 29 मानचित्रकार (सिविल-विविध/यांत्रिकी), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह सहायक ग्रेड-1 और सहायक ग्रेड-2 के कुल 55 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। विभाग ने इन सभी के ट्रांसफर से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, गर्भवती के पेट में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट









