Google Analytics —— Meta Pixel

Shivraj Singh in Ambikapur: आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 51 हजार हितग्राहियों को सौंपेंगे ‘खुशियों की चाबी’

Shivraj Singh in Ambikapur : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छत्तीसगढ़ में नवनिर्मित 51 हजार आवासों का गृह प्रवेश समारोह 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित किया जाएगा। “मोर आवास मोर अधिकार” नामक इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में होगा।

यह भी पढ़ें:- Jhadu-Phook Fraud : झाड़-फूंक का झांसा देकर जेवर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, उज्जैन से चार गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और पीएम-जनमन योजना के लाभार्थियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपेंगे। साथ ही जिन लाभार्थियों के आवास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, उन्हें भूमिपूजन और स्वीकृति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आयोजन गरीबों को पक्के मकान की सुविधा देकर “हर गरीब को छत” के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (Shivraj Singh in Ambikapur)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य) श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव, तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। (Shivraj Singh in Ambikapur)

स्व-सहायता समूहों की दीदियों को भी किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की दीदियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सामुदायिक विकास में विशेष योगदान दिया है। लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों को भी मंच पर साझा किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाएं प्रेरित हों और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। यह कार्यक्रम सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (Shivraj Singh in Ambikapur)

Back to top button
error: Content is protected !!