Jhadu-Phook Fraud : झाड़-फूंक का झांसा देकर जेवर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, उज्जैन से चार गिरफ्तार

Jhadu-Phook Fraud : बिलासपुर जिले में झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं से जेवर उतरवाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। ठगी की यह वारदात शुभम विहार कॉलोनी निवासी हेमलता भोंसले के साथ हुई थी। हेमलता 18 अप्रैल को दवा लेने मंगला चौक गई थीं। लौटते वक्त कुछ महिलाएं उन्हें ऑटो में मिलीं और बातचीत में उलझाकर बृहस्पति बाजार ले गईं। वहां झाड़-फूंक का झांसा देकर उनके जेवर उतरवाए और कागज का बंडल थमाकर फरार हो गईं।
यह भी पढ़ें:- Elephant attack in Balrampur : बलरामपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान
पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान हुई। पता चला कि वे दिल्ली से उज्जैन भागे हैं। एसआई ओपी कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उज्जैन में दबिश दी और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने के जेवर और नकदी बरामद की गई। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। (Jhadu-Phook Fraud)
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मनोज सोलंकी (42)
शांति देवी (39)
विजय सोलंकी (28)
सीमा सोलंकी (24)
(सभी निवासी दिल्ली)
रायपुर में की थी ठगी
एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी अलग-अलग शहरों में घूमकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी ने रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में भी ठगी की घटना को अंजाम दिया था। (Jhadu-Phook Fraud)
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
झाड़-फूंक का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यी गिरोह को पकड़ने वाली टीम में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, अनुज कुमार, सीएसपी निमितेश सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू, एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक अजहररूद्दीन, एसआइ ओम प्रकाश कुर्रे, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव शामिल रहे। एसएसपी रजनेश सिंह ने टीम के सदस्यों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।(Jhadu-Phook Fraud)



