Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Digital Model : रायगढ़ बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल पंचायत जिला, अब UPI से हो रही टैक्स वसूली

Chhattisgarh Digital Model : रायगढ़ जिले ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल पंचायत जिला बनने का गौरव हासिल किया है। अब जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामीण नागरिक अब प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर, बाजार शुल्क और स्वच्छता कर जैसे भुगतान UPI से सीधे अपने मोबाइल फोन के ज़रिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- Elephant attack in Balrampur : बलरामपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत

पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए हैं UPI QR कोड

जिले के पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर UPI QR कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण आसानी से घर बैठे टैक्स भर पा रहे हैं। इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि पंचायतों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 में टैक्स कलेक्शन में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। (Chhattisgarh Digital Model)

पूर्व कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इस नवाचार मॉडल की विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी को 12 मार्च 2025 को दी थी। उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान प्रणाली ने मैनुअल भुगतान में होने वाली परेशानियों को खत्म कर ग्रामीणों के लिए प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है।

330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने किया UPI से टैक्स भुगतान

रायगढ़ के 7 में से 5 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं, जहां यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी UPI से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है। इससे डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिला है।

वर्ष 2022-23 में महिला स्व-सहायता समूहों और बीसी सखियों के माध्यम से 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, जो 2023-24 में 4236.50 लाख और फरवरी 2025 तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया। (Chhattisgarh Digital Model)

वित्त मंत्री ओपी और तत्कालीन कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू हुई थी व्यवस्था

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और तत्कालीन कलेक्टर गोयल के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था प्रारंभ हुई थी। वर्तमान में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में डिजिटल टैक्स कलेक्शन को शत-प्रतिशत पंचायतों में लागू किया जा रहा है। रायगढ़ की यह पहल अब छत्तीसगढ़ के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। (Chhattisgarh Digital Model)

Back to top button
error: Content is protected !!