Google Analytics —— Meta Pixel

Elephant attack in Balrampur : बलरामपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant attack in Balrampur : बलरामपुर जिले के पुरुषोत्तमपुर गांव में सोमवार-मंगलवार की रात एक जंगली हाथी के हमले में 48 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश सिंह पिता राम प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और समय पर सूचना देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह रात करीब एक बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान पास के खेत से मक्का की फसल के बीच कुछ आवाजें आईं। सुरेश सिंह ने सोचा कि उनकी भैंस वहां गई है, इसलिए वे खेत की ओर देखने निकले। अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। (Elephant attack in Balrampur)

यह भी पढ़ें:- Ramgarh hill accident : रामगढ़ पहाड़ी पर बंदरों के डर से 200 फीट गहरी खाई में गिरी 12 साल की बच्ची, दो घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू

घायल को गंभीर स्थिति में रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया

परिवार और ग्रामीणों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक हाथी क्षेत्र से निकल चुका था। गंभीर हालत में सुरेश सिंह को 100 बिस्तर अस्पताल, रामानुजगंज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान भोर में करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विभाग द्वारा तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये मृतक के परिवार को प्रदान किए गए।

छतवा बीट क्षेत्र में मुनादी कराकर ग्रामीणों को दी गई थी सूचना

वन विभाग के एसडीओ संतोष पांडेय ने बताया कि यह संभवतः वही हाथी है जो शनिवार को छतवा बीट क्षेत्र में देखा गया था और जिसकी सूचना मुनादी कर ग्रामीणों को दी गई थी। अनुमान है कि यह हाथी झारखंड से कन्हर नदी पार कर फिर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गया था। (Elephant attack in Balrampur)

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सभापति बद्री यादव भी मौके पर पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाने की मांग की है। (Elephant attack in Balrampur)

Back to top button
error: Content is protected !!