Lightning Strike Korba: कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे, प्रदेश के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Lightning Strike Korba: कोरबा जिले के ग्राम कुरुडीह में सोमवार शाम मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चे चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चे मनीष कश्यप (14 वर्ष) और लोकेश कुमार (13 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढे़ं :- Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बदला रहेगा मौसम, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी
तालाब के पास घूमने गए थे, तभी बदला मौसम
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गांव के तालाब के पास शाम को घूमने गए थे। इस दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से तीनों बच्चे बेहोश हो गए। कुछ समय बाद एक बच्चे को होश आया, जिसने किसी तरह घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। (Lightning Strike Korba)
दो बच्चों की स्थिति गंभीर, आईसीयू में इलाज जारी
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने दो बच्चों की स्थिति को गंभीर बताया है, जिनका इलाज आईसीयू में जारी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता में डटे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को सहायता का भरोसा दिलाया गया है। (Lightning Strike Korba)
खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें
बता दें कि मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रदेश के 31 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले में न निकलें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। यह घटना मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता की ओर भी संकेत करती है। (Lightning Strike Korba)



