पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करे PM नरेंद्र मोदी: सांसद कपिल सिब्बल
Sibal Demand to PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि विश्व के नेतृत्व को यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकवाद का स्रोत है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विपक्ष आपके साथ है। मैं विपक्ष की तरफ से नहीं बोल सकता, लेकिन मैं जानता हूं कि इस लड़ाई में विपक्ष आपके साथ है। मैं आपके साथ हूं, भारत की जनता आपके साथ है। हम चाहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो, लेकिन आप हिम्मत जुटाइए, पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कीजिए और फिर अमेरिका से कहिए कि वह पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं कर सकता, तब हम मानेंगे कि एक नया आयाम स्थापित हुआ है। हमारी तुलना पाकिस्तान से नहीं की जानी चाहिए और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हमारी तुलना पाकिस्तान से नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का केंद्र सरकार से सवाल, पूछा- क्या भारत की विदेश नीति अमेरिका के हाथों में है ?
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्र हमारे सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता को सलाम करता है, जो हमारे दुश्मनों के विध्वंसक और भारत की ढाल हैं। हम अपनी रक्षा की पहली पंक्ति, BSF के साहसी कर्मियों को भी सलाम करते हैं। हमारे बलों की बहादुरी हमारे गौरवशाली इतिहास में हमेशा के लिए अंकित रहेगी। मैं हमारे निर्दोष भाइयों की दिवंगत आत्माओं को न्याय दिलाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। बार-बार प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि भारत का कोई भी दुश्मन बख्शा नहीं जा सकता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के प्रति भारत की दृढ़ और स्पष्ट नीति को पूरी दुनिया के सामने मजबूती से रखा है। (Sibal Demand to PM)
बातचीत पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर होगा: शाह
उन्होंने कहा कि यह संबोधन महज एक बयान नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावनाओं और आत्मविश्वास की प्रतिध्वनि है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि अब पाकिस्तान से कोई भी बातचीत तभी होगी जब विषय आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर होगा। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए न सिर्फ निर्णायक कदम उठाया है, बल्कि संघर्ष की रेखा को भी नए सिरे से परिभाषित किया है – अब अगर भारत पर कोई आतंकी हमला होता है, तो हम उसका अपने तरीके से, अपने शब्दों में जवाब देंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सभी सैनिकों के पराक्रम को नमन किया और कहा कि भारत की सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना है, जो पराक्रम भारत की सेना ने करके दिखाया है, उन्होंने उसका भी उल्लेख किया है। उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि टेरर और ट्रेड नहीं चलेगा, खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकता। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। (Sibal Demand to PM)
भारत के 140 करोड़ लोगों की सिंह गर्जना: चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भारत के 140 करोड़ लोगों की सिंह गर्जना है। ये नया भारत है। शांति चाहता है पर आतंक के विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाएगा। पीएम मोदी ने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब परमाणु का ब्लैकमेल नहीं सहेंगे। टेरर के साथ ना टॉक होगी ना ट्रेड होगा, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। बात केवल आतंकवाद और PoK पर होगी। ऑपरेशन सिंदूर कोई मिशन नहीं न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है, जिसे दुनिया ने धरातल पर साकार होते देखा है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। हम भारतीय सेना के शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिला मुख्यालय से लेकर गांव-कस्बों, शहरों तक हम सभी कार्यकर्ता जाएंगे। देश एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। (Sibal Demand to PM)
हम अपने पड़ोसियों से लड़ना नहीं चाहते: खटाना
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने ये साफ कहा है कि वो गलतफहमी में ना रहे कि वो परमाणु शक्ति हैं और ना ही उसकी ब्लैकमेलिंग चलेगी। हम अपने पड़ोसियों से लड़ना नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई वहां से ऐसी हरकत करता है, तो हम हमला करेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या की थी, तो इसी बिहार की धरती से प्रधानमंत्री मोदी ने देश से वादा किया था कि हम आतंकवादियों की पहचान करके उन्हें ऐसी सजा देंगे, जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोची होगी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया और 100 से ज्यादा दुर्दांत आतंकियों को मार गिराया। (Sibal Demand to PM)
अब कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी: नरवाल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से जो वादा किया था, वो पूरा करके दिखा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कल अपने संबोधन में स्पष्ट तौर पर बता दिया कि भारतीय सेना का पराक्रम नए भारत का परिचय है और टॉक एंड टेरर एक साथ नहीं चलेगा, पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने राजेश नरवाल कहा कि PM के संबोधन के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को साफ संदेश दिया गया। पहलगाम हमले के खिलाफ की गई कार्रवाई बिल्कुल सही थी, मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। मैंने अपना बेटा खो दिया है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अब कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी। (Sibal Demand to PM)
कोई भी लड़ाई नहीं चाहता: घोष
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि जो युद्ध विराम हुआ था, लोग तरह-तरह की बातों से सरकार पर टिप्पणी दे रहे थे, इसलिए सरकार को अपनी तरफ से स्पष्टीकरण दिया। प्रधानमंत्री ने सबके सामने सब साफ कर दिया है कि क्या स्थिति है और भारत अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटा है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी धारणा साफ है। पाकिस्तान के बारे में हमारी धारणा बिल्कुल साफ है। इसलिए इस पर अलग से कोई और चर्चा होने की संभावना नहीं है। यह महत्वपूर्ण था। प्रधानमंत्री ने सारी बातें साफ कर दी हैं और पाकिस्तान को सुधरने का मौका दिया गया। दुनिया जिस स्थिति में चल रही है, कोई भी लड़ाई नहीं चाहता है, भारत नहीं चाहता है कि लड़ाई हो। पाकिस्तान एक पागल देश है, कुछ भी करता है। (Sibal Demand to PM)
भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ: पाल
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्ट शब्दों में पूरे देश और दुनिया को संदेश दिया है कि आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते और बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है और सेना की कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए हैं। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कहा कि मैं एक भारतीय के रूप में गर्व महसूस करता हूं और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को इस कठिन समय के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदमों के बारे में बताने के लिए धन्यवाद देता हूं। देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। देश के लोग हमारी सेनाओं और हमारे प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केवल राष्ट्र के नाम संदेश नहीं दिया है, बल्कि दुनिया को संदेश दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो समझौता हुआ है। (Sibal Demand to PM)
भारत के हमले से पाकिस्तान तहस-नहस हुआ: फडणवीस
भाजपा सांसद पाल ने कहा कि समझौता के अनुसार अगर भविष्य में कोई आतंकवाद की घटना होती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और पाकिस्तान को साफ तौर पर बता दिया गया है कि भविष्य में अगर कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर के मुद्दे पर आतंकवाद को खत्म करने पर होगी। इसके जरिए उन्होंने साफ संदेश दिया है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगर बातचीत होगी तो सिर्फ POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि किस तरह से भारत के हमले से पाकिस्तान तहस-नहस हुआ और हमारे रक्षा तंत्र ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया, जिस कारण पाकिस्तान ने घुटने टेके। पाकिस्तान ने भारत को फोन करके कहा कि हमें सीजफायर करना है और उसके बाद ही यह युद्ध विराम हुआ। (Sibal Demand to PM)



