कांग्रेस का केंद्र सरकार से सवाल, पूछा- क्या भारत की विदेश नीति अमेरिका के हाथों में है ?
Congress on Foreign Policy: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इसे लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य सुना और उनके वक्तव्य से कुछ मिनटों पहले हमने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का भी वक्तव्य सुना, जिसने पूरे देश को आश्चर्यचकित और व्यथित कर दिया। इस देश में सिंदूर बेशक कीमती माना जाता है, लेकिन उसके साथ व्यापार की बात नहीं हो सकती है। हम बार-बार यह आग्रह करते रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी आप सामूहिक संकल्प की दिशा में कोई कदम उठाइए, हम आपके साथ खड़े हैं। इन सभी मुद्दों पर चर्चा आवश्यक है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा और यह अच्छी बात है। हमें उम्मीद थी कि 2-3 दिन में पाकिस्तान को जगह दिखाने के बाद सीजफायर के मुद्दे पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने वे सारी बातें कहीं, जो देशवासियों को पहले से पता हैं।
यह भी पढ़ें:- Sarguja abortion case : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को खिलाई अबॉर्शन की दवा, अस्पताल में मौत, बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर फरार
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 22 मिनट के वक्तव्य में वहीं बाते कहीं, जो अलग-अलग समय पर सेना ने देश से कही थी। यह देश के लिए चिंता का विषय है कि ऐसे समय में अमेरिका के राष्ट्रपति का ट्वीट आता है कि मैंने दोनों देशों से बात की और वे सीजफायर के लिए मान गए हैं। इसके बाद हमारे विदेश सचिव ने उनकी यह बात स्वीकार की। पाकिस्तान की भारत के सामने खड़े होने की हैसियत नहीं है। मैं समझता हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति का व्यवहार भारत और पाकिस्तान को एक जगह खड़ा करना चिंता का विषय है। क्या देश की विदेश नीति अमेरिका के हाथों में है ? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा समर्थन किया था। प्रधानमंत्री के संबोधन के पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा कर दी की उन्होंने वाशिंगटन में रहकर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया। (Congress on Foreign Policy)
शिवसेना UBT सांसद का पाकिस्तान पर तंज
जयराम बोले कि प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ कहा नहीं। प्रधानमंत्री को कई सवालों का जवाब देना है उस पर वे चुप थे। पिछले 2 हफ्तों में 2 सर्वदलीय बैठक हुई है, प्रधानमंत्री मौजूद नहीं थे। कुछ बात नहीं हो पाई। हम मांग करते हैं कि PM एक बैठक बुलाकर सभी विपक्षी नेताओं को विश्वास में लें। बार-बार राष्ट्रपति ट्रंप क्या घोषणा कर रहे हैं? इसकी सच्चाई क्या है ? शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से बार-बार पाकिस्तान सीजफायर तोड़ रहा है उसकी जवाबी कार्रवाई करने के लिए देश बिल्कुल तत्पर है। हमारी सेना बिल्कुल तैयार है। हमारी कार्रवाई में आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया था। अभी वहां से हमारे नागरिकों पर हमला हो रहा है। उन देशों को ये देखना चाहिए, जिन्होंने IMF का लोन दिलाया, जो देश कहते हैं कि उनके साथ व्यापार करेंगे उन्हें देखना चाहिए कि पाकिस्तान एक धूर्त देश है। पाकिस्तान अब पाकिस्तान कम रह गया है वे आतंकिस्तान बन गया है। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान के बारे में दुनिया के हर नेता से बात करने के लिए तैयार हैं, उन्हें अपने देशवासियों और अन्य राजनीतिक दलों को भी संबोधित करना चाहिए। (Congress on Foreign Policy)
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है: पटनायक
खड़गे ने कहा कि एक पखवाड़े से ज्यादा समय हो गया है और प्रधानमंत्री अपने साथी देशवासियों के साथ संवाद करने के बजाय मोनोलॉग करना पसंद करते हैं। कांग्रेस स्पष्ट है कि वह देशवासियों के हित में किसी भी निर्णायक निर्णय के लिए सरकार के साथ खड़ी रहेगी। हमने एक सर्वदलीय बैठक और संसद के एक विशेष सत्र की मांग की है। डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उनकी मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ। यह द्विपक्षीय मुद्दे में हस्तक्षेप के अलावा और कुछ नहीं है। BJD नेता अमर पटनायक ने कहा कि हम वास्तव में अपने सशस्त्रबलों की बहादुरी और पराक्रम को सलाम करते हैं। उन्होंने न केवल आतंकी ढांचे को नष्ट किया है, बल्कि उन्होंने आतंकवाद के प्रायोजक पाकिस्तान को भी एक बहुत ही कड़ा संदेश दिया है। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, इसलिए एक बात कहना पर्याप्त है कि पाकिस्तान और उसके द्वारा प्रायोजित आतंकी ढांचे और आतंकवादियों को एक कड़ा संदेश दिया गया है कि वे पाकिस्तान के अंदर चाहे कहीं भी हों, भारत उन्हें मार गिराने और उनका सफाया करने की स्थिति में है। (Congress on Foreign Policy)



