Google Analytics —— Meta Pixel

Sarguja abortion case : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को खिलाई अबॉर्शन की दवा, अस्पताल में मौत, बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर फरार

Sarguja abortion case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा (अंबिकापुर) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मायापुर निवासी 22 वर्षीय युवती की मौत गर्भपात की गोली खाने से हो गई। युवती करीब 5 महीने की गर्भवती थी। उसके प्रेमी ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। जब हालत गंभीर हो गई तो उसे अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में छोड़कर युवक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बदला रहेगा मौसम, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी

देर रात अस्पताल लाया, नाम-पता बताए बिना भागा प्रेमी

घटना शुक्रवार रात की है। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, युवक रात करीब 11 बजे युवती को अस्पताल लेकर आया था। लड़की की हालत बेहद नाजुक थी। पूछताछ करने पर युवक ने कोई जानकारी नहीं दी और जैसे ही स्टाफ ने इलाज शुरू किया, वह चुपचाप वहां से निकल गया।(Sarguja abortion case)

अस्पताल की ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने बताया, “लड़की को पेट में तेज दर्द और ब्लीडिंग हो रही थी। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती थी और जबरदस्ती गर्भपात की कोशिश की गई है।” (Sarguja abortion case)

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी की तलाश शुरू

कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मोबाइल, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की पहचान में जुटी है। आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और गर्भपात की गैरकानूनी कार्रवाई की धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। (Sarguja abortion case)

परिवार को नहीं थी जानकारी, गांव में पसरा सन्नाटा

लड़की के परिवार वालों को उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी नहीं थी। वे बताते हैं कि वह कुछ महीनों से पढ़ाई के बहाने बाहर जाती थी। जब मौत की खबर पहुंची तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मां बेसुध हो गई और बार-बार यही कहती रही- “बेटी तो कहती थी कॉलेज जाती है… हम कुछ नहीं जानते थे…” (Sarguja abortion case)

अब सवाल उठते हैं:

झोलाछाप डॉक्टरों से दवा कैसे मिली?
5 महीने की गर्भावस्था में गर्भपात की कोशिश क्यों और कैसे की गई?
क्या आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा?

Back to top button
error: Content is protected !!