Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Crime News: रेलवे इंस्पेक्टर विनीता साहनी सुसाइड केस में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध और घरेलू हिंसा बनी वजह

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे की कमर्शियल इंस्पेक्टर और नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक साल बाद उसके पति ओब्रे हेल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के चलते विनीता ने फांसी लगाकर जान दी थी। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें :- Lightning Strike Korba: कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे, प्रदेश के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

6 अप्रैल 2024 को विनीता ने एनई कॉलोनी स्थित अपने घर में आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद से ही परिजनों ने इसे सुसाइड मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। विनीता की बड़ी बहन रिंकी ने बताया कि घटना के एक दिन पहले वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी और वह बिल्कुल सामान्य और खुश नजर आई थी। उनका दावा था कि विनीता मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत थी, इसलिए वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पति ओब्रे हेल पर हत्या का आरोप लगाया। ( Bilaspur Crime News)

अन्य महिलाओं से संबंधों को लेकर होता था विवाद

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ओब्रे बेरोजगार था। विनीता और उसके परिवार वालों ने उसे पहले जिम खोलने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन वह व्यवसाय विफल हो गया। इसके बाद भी आर्थिक सहायता दी गई, लेकिन ओब्रे ने पैसे ऐशो-आराम में खर्च कर दिए। विनीता को लेकर उसके अन्य महिलाओं से संबंधों पर अक्सर विवाद होता था, जो घरेलू हिंसा में बदल जाता था। ( Bilaspur Crime News)

मारपीट के साक्ष्यों व परिजनों का बयान बना आधार

विनीता के मोबाइल से मिले मारपीट के साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर सिटी कोतवाली सीएसपी एवं आईपीएस अक्षय साबद्रा ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शुरुआती जांच में ओब्रे ने विभागीय प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाकर मामले को भटकाने की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों की सक्रियता से सच्चाई सामने आ गई। ( Bilaspur Crime News)

Bilaspur Crime News:

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली विनीता बॉस्केटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी मिली थी और उनकी पोस्टिंग बिलासपुर रेलवे जोन में थी। वह एनई कॉलोनी में अपने पति और बेटी के साथ रहती थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!