Bhilai Violent Clash: भिलाई में लड़की से मिलने से रोका तो चाकू-डंडों से हमला, 3 गंभीर घायल
Bhilai Violent Clash: छत्तीसगढ़ के भिलाई में दो मुस्लिम परिवारों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के फरीद नगर का है, जहां लड़की से मिलने से मना करने पर लड़के और उसके साथियों ने लाठी, डंडा, चाकू और लात-घूंसे से हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें :- Durg Sex Racket : दुर्ग के अहेरी गांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्रामीणों के हंगामे के बाद 2 युवती समेत 4 गिरफ्तार
पुरानी जान-पहचान बनी झगड़े की वजह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से परिचय था और आना-जाना भी था। इसी दौरान एक लड़के ने दूसरे परिवार की लड़की से बातचीत शुरू कर दी। जब लड़की के घरवालों को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे मिलने से मना किया। (Bhilai Violent Clash)
सोशल मीडिया पर डाला नंबर, दी धमकी
मना करने के बाद लड़की ने लड़के से बातचीत बंद कर दी, जिससे नाराज होकर लड़के ने लड़की और उसकी मां का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी।
रात में पहुंचा लड़के का गैंग, हमला शुरू
बुधवार रात लड़का कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। जब लड़की के परिजनों ने विरोध किया, तो उन पर चाकू, डंडा और घूंसे से जानलेवा हमला कर दिया गया। (Bhilai Violent Clash)
3 की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर
घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिया गया।
CCTV में कैद हुई बर्बरता
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लड़का अपने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा, गाली-गलौज की और विरोध पर हमला कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया केस दर्ज
सुपेला पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना में शामिल अन्य लोग कौन थे और सोशल मीडिया पर नंबर वायरल करने की पुष्टि के बाद आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। (Bhilai Violent Clash)



