Durg Sex Racket : दुर्ग के अहेरी गांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्रामीणों के हंगामे के बाद 2 युवती समेत 4 गिरफ्तार

Durg Sex Racket : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का ग्रामीणों ने भंडाफोड़ किया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मकान को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 युवतियों समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Weather update : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, कांकेर-नारायणपुर समेत 9 जिले प्रभावित, बिजली गिरने की चेतावनी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
नंदिनी पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि ग्राम अहेरी चौक में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है और ग्रामीणों ने उसे घेर रखा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और फिर मकान के भीतर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और उन्होंने हंगामा कर दिया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद भीड़ शांत हुई। (Durg Sex Racket)
चार आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। ये सभी कल्याण कॉलेज अहेरी के पास एक किराए के मकान में अवैध गतिविधियां चला रहे थे। (Durg Sex Racket)
कानूनी कार्रवाई और धाराएं
चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 और 135(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 170/126: संभावित अपराध की योजना बनाना और गलत तरीके से किसी को रोकना। धारा 135(3): सार्वजनिक स्थान पर हिंसा और शांति भंग करना। सभी आरोपियों को भिलाई-3 न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (Durg Sex Racket)
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।



