Bangladeshi Woman Arrested: भिलाई में अंजली बनकर रह रही बांग्लादेश की पन्ना बीबी गिरफ्तार, पासपोर्ट-वीजा भी नहीं, एसटीएफ ने पकड़ा

Bangladeshi Woman Arrested: छत्तीसगढ़ के भिलाई में नाम और पहचान छिपाकर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की असली पहचान पन्ना बीबी (25), पिता अब्दुल रौफ, निवासी खुलना, बांग्लादेश है, जो भिलाई में अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से रह रही थी।
यह भी पढ़ें :- Narayanpur Fake Company Scam: फर्जी कंपनी के नाम पर 53 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता
पश्चिम बंगाल के बोन्गांव-पेट्रोपोल बॉर्डर से भारत में अवैध प्रवेश किया
पुलिस के अनुसार, पन्ना बीबी ने आठ साल पहले पश्चिम बंगाल के बोन्गांव-पेट्रोपोल बॉर्डर से भारत में अवैध प्रवेश किया था। वह पहले कोलकाता के सोनागाछी में पांच साल रही, फिर दिल्ली और बाद में एक स्थानीय युवती के साथ भिलाई आ गई। दो वर्षों से वह सुपेला के नेहरू रोड स्थित सूरज साव के मकान में किराये पर रह रही थी। (Bangladeshi Woman Arrested)
दिल्ली निवासी बताकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया
एसटीएफ को सूचना मिली कि एक संदिग्ध महिला विदेशी नागरिक है और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रही है। जांच में पाया गया कि पन्ना बीबी ने दिल्ली निवासी बताकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया और इलाज के लिए अस्पतालों में इसका उपयोग भी किया। पूछताछ में उसने अपनी असली पहचान कबूल की।
कई बार बॉर्डर पार कर बांग्लादेश भी गई थी महिला
पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच में पाया कि वह लगातार बांग्लादेश स्थित अपने परिजनों से संपर्क में थी और कई बार बॉर्डर पार कर बांग्लादेश भी गई थी। महिला के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम 1946, पासपोर्ट अधिनियम 1920 और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। (Bangladeshi Woman Arrested)
इस मामले में मकान मालिक सूरज साव पर भी कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि उसने किरायेदार की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।
एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय यादव, सुपेला थाना टीम और एसटीएफ के सदस्यों की संयुक्त कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हुई। (Bangladeshi Woman Arrested)



