Google Analytics —— Meta Pixel

Blast furnace accident raigarh: ब्लास्ट फर्नेस हादसे में 4 श्रमिक झुलसे, दो गंभीर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Blast furnace accident raigarh: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक पार्क स्थित मां मनी आयरन एंड स्टील कंपनी में बुधवार-गुरुवार की रात ब्लास्ट फर्नेस फटने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें 70 प्रतिशत से अधिक जलने पर रायपुर रेफर किया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पास खड़े क्रेन ऑपरेटर भी लावा की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें :- Raipur robbery case : रायपुर में कारोबारी ने रची 15 लाख की लूट की साजिश, राजस्थान से बुलाए बदमाश , पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

झुलसे मजदूरों में अनुज कुमार (35, समस्तीपुर, बिहार), रामानंद साहनी (40, मुजफ्फरपुर), संजय श्रीवास्तव (52, बोकारो, झारखंड) और सुधीर कुमार महतो शामिल हैं। अनुज और रामानंद की हालत नाजुक है जबकि अन्य का इलाज जिंदल हॉस्पिटल में जारी है। (Blast furnace accident raigarh)

यह घटना जिले के उद्योगों में लापरवाह सुरक्षा प्रबंधन की एक और कड़ी है। इससे पहले 5 मई को शिवा स्टील एंड एलॉयज में भी फर्नेस ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई थी। 11 दिन के भीतर दो बड़े हादसे बताते हैं कि न तो पिछली घटनाओं से सबक लिया गया और न ही सुधारात्मक कदम उठाए गए।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों में है। विभाग के अनुसार, जनवरी से अब तक 24 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी और हादसे शामिल हैं। पर कार्रवाई सिर्फ शोकॉज और कोर्ट पेशी तक सीमित है।

2024 में अब तक जिले में 35 औद्योगिक हादसे हो चुके हैं, जिनमें 22 लोगों की मौत हुई है। पिछले चार सालों में कुल 95 हादसे और 66 मौतें दर्ज की गईं। (Blast furnace accident raigarh)

हादसे के बाद ब्लास्ट फर्नेस पर अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है। जांच में पाया गया कि फर्नेस के क्वाइल में पानी पहुंचने से गर्म मेटल फैल गया और विस्फोट हुआ।

फिलहाल कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना ने फिर से industrial safety और श्रमिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। (Blast furnace accident raigarh)

Back to top button
error: Content is protected !!