Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur robbery case : रायपुर में कारोबारी ने रची 15 लाख की लूट की साजिश, राजस्थान से बुलाए बदमाश , पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

Raipur robbery case : रायपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय कारोबारी ने ही अपने साथी व्यापारियों के साथ मिलकर 15 लाख रुपए की लूट की साजिश रच दी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से दो बदमाशों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें :- PM आवास योजना में लापरवाही बरतने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन पंचायत सचिव निलंबित, एक आवास मित्र की गई नौकरी

घटना 30 अप्रैल की है। कारोबारी महावीर शर्मा ने थाने में शिकायत दी कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे स्कूटी से समता कॉलोनी होते हुए घर लौट रहा था। इसी दौरान केदार अस्पताल के पास तीन युवकों ने उसकी स्कूटी रोककर धक्का दिया और सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। बदमाश उससे रुपयों से भरा बैग और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। (Raipur robbery case)

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और आजाद चौक पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित की बातों और बदमाशों की बोली से पुलिस को संदेह हुआ कि वे राजस्थान के हैं। टेक्निकल सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर टीम श्रीडूंगरगढ़ (राजस्थान) पहुंची और वहां से राकेश भार्गव उर्फ कालू को पकड़ा। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। (Raipur robbery case)

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात का मास्टरमाइंड रायपुर का कारोबारी भवानी शंकर सारस्वत निकला, जिसने महावीर शर्मा के पास नकद राशि होने की जानकारी के बाद अपने साथियों रवि शर्मा और भवानी उर्फ लालजी के साथ मिलकर राजस्थान के योगेश से संपर्क किया। योगेश ने राकेश, गुणानंद और रामलाल को लूट के लिए रायपुर भेजा।

लूट के बाद आरोपी एक्टिवा को एक स्थान पर छोड़कर भाटापारा और फिर राजस्थान भाग गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख नकद, लूटी गई एक्टिवा, 6 मोबाइल समेत करीब 17 लाख का सामान बरामद किया है। फरार आरोपियों योगेश और रामलाल की तलाश जारी है। (Raipur robbery case)

पकड़े गए आरोपियों में दो रायपुर और अंबिकापुर के व्यापारी भी शामिल हैं, जिन्होंने लालच में आकर यह साजिश रची थी।

Back to top button
error: Content is protected !!