Bilaspur drug smuggling: हरियाणा से ट्रेन से ब्राउन शुगर लेकर आया तस्कर गिरफ्तार, बिलासपुर में ड्रग्स नेटवर्क की तलाश तेज

Bilaspur drug smuggling: बिलासपुर में ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। हरियाणा से ब्राउन शुगर की खेप लेकर ट्रेन से आए एक युवक को पुलिस ने उसलापुर स्टेशन में दबोच लिया। उसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें :- Raipur robbery case : रायपुर में कारोबारी ने रची 15 लाख की लूट की साजिश, राजस्थान से बुलाए बदमाश , पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार ट्रेन से बिलासपुर पहुंचा था और एक लिफाफे में ब्राउन शुगर लेकर आ रहा था। उसे एक स्थानीय व्यक्ति को यह लिफाफा सौंपना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने उसलापुर रेलवे स्टेशन पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (Bilaspur drug smuggling)
पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे किसी अनजान व्यक्ति ने 500 रुपए देकर लिफाफा सौंपा था और बिलासपुर पहुंचाने को कहा गया था। पुलिस फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
ब्राउन शुगर की बरामदगी और आरोपी के बयान के बाद पुलिस यह मान रही है कि नशे की यह खेप किसी लोकल गैंग तक पहुंचाई जानी थी। हालांकि आरोपी लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और अब तक यह नहीं बताया कि लिफाफा किसे देना था। (Bilaspur drug smuggling)
पुलिस का कहना है कि यह ड्रग नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ा हो सकता है, जहां ड्रग्स की छोटी-छोटी खेप भेजकर स्थानीय पेडलर्स के माध्यम से शहर में सप्लाई की जाती है। इस मामले में ब्राउन शुगर जैसे घातक नशे का मिलना चिंता का विषय है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और बिलासपुर में जुड़े संभावित गैंग्स की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि एंड-टू-एंड कनेक्शन तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी। (Bilaspur drug smuggling)



