Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Road Accident : मरीन ड्राइव जा रही युवती को ट्रक ने कुचला, सिर पर टायर चढ़ने से भेजा बाहर आ गया, मौके पर मौत

Raipur Road Accident : रायपुर के तेलीबांधा चौक पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मैग्नेटो मॉल की ओर से मरीन ड्राइव जा रही युवती को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। मृतका की पहचान एल.तान्या रेड्डी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :- Dhamtari Fuel Tanker Fire: धमतरी में डीजल टैंकर पलटने से लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर झुलसे; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, घटना करीब 11:30 बजे की है। तान्या स्कूटी से शहर की ओर आ रही थी, तभी तेलीबांधा चौक पर रेड सिग्नल के कारण खड़ा ट्रक ग्रीन सिग्नल पर जैसे ही आगे बढ़ा, युवती ट्रक के लेफ्ट साइड ब्लाइंड स्पॉट में आ गई। ड्राइवर को युवती दिखाई नहीं दी और उसने ट्रक आगे बढ़ा दिया। स्कूटी ट्रक के सामने फंस गई और तान्या पिछले चक्के के नीचे आ गई। (Raipur Road Accident)

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर टायर चढ़ने से उसका भेजा बाहर आ गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का है और चालक रामप्रवेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस को घटनास्थल से एक बैग भी मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती नौकरी पर जा रही थी। (Raipur Road Accident)

इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि तेलीबांधा में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आज शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। (Raipur Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!