Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh Police Action : जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे में किया ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, 10 लाख का माल बरामद

Raigarh Police Action : रायगढ़ जिले के थाना जूटमिल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। ट्रैक्टर चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 10 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- Raigarh Police Action : कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर चोरी के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, गैंग का भंडाफोड़

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के मुताबिक, कोड़ातराई निवासी अजय चौधरी (28) ने 15 मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि उसकी महिंद्रा ट्रैक्टर (CG-13 AN 9400) मय ट्रॉली, जो 14 मई की रात चोरी हो गई। उसने ट्रैक्टर को घर के सामने ही खड़ी किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज किया। मामले को विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी और मुखबिरों की सहायता से मिली सफलता

थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर चपले निवासी यशवंत पटैल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। (Raigarh Police Action)

चोरी की योजना का खुलासा

पूछताछ में यशवंत ने बताया कि उसने अपने साथी रवि उर्फ भविष्य पटैल के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की योजना बनाई थी। दोनों 14 मई की रात यशवंत की पल्सर बाइक से आए। ट्रैक्टर की चोरी कर फरार हो गए। उनका इरादा ट्रैक्टर से ईंट, गिट्टी ढुलाई कर कमाई करने का था। (Raigarh Police Action)

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर के बाड़ी से चोरी ट्रैक्टर व ट्रॉली (कीमत 9 लाख रुपये) और घटना में प्रयुक्त काली पल्सर बाइक (कीमत 1 लाख रुपये) बरामद की। दोनों आरोपियों – यशवंत पटैल (20 वर्ष) और रवि उर्फ भविष्य पटैल (19 वर्ष), निवासी चपले – को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। (Raigarh Police Action)

Back to top button
error: Content is protected !!