Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh Police Action : कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर चोरी के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, गैंग का भंडाफोड़

Raigarh Police Action : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड राशिद खान उर्फ बाबू खान (52 वर्ष) निवासी गाजीनगर बीरगांव रायपुर लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे पतरापाली, गोरखा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : – Cyber Fraud Arrested: मुंबई में 30 लाख की हाईटेक साइबर ठगी, मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ के भिंभौरी गांव से गिरफ्तार

सारथी पेट्रोल पंप के पास से गायब हुआ था ट्रेलर

यह मामला 9 दिसंबर 2024 को तब सामने आया था, जब खैरपुर छिंदटिकरा निवासी महबूब खान ने थाना कोतरारोड़ में ट्रेलर (क्रमांक सीजी 11 एबी 1587) चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ट्रेलर सारथी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, जो 6 दिसंबर की रात चोरी हो गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 500/24 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। (Raigarh Police Action)

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस ट्रैकिंग और मुखबिरों की मदद ली। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मौदहापारा निवासी शेख हमीद के यार्ड में ट्रेलर की अवैध कटिंग हो रही है। पुलिस ने ग्राहक बनकर शेख हमीद से संपर्क किया और सोनडोंगरी स्थित यार्ड में छापा मारा, जहां से चोरी ट्रेलर के उपकरण बरामद किए गए।

शेख हमीद, गाजी खान, अब्दुल रफीक उर्फ लाला खान और फिरोज उर्फ राजा खान की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी राशिद खान फरार हो गया था और लगातार स्थान बदल रहा था। गुरुवार रात वह पतरापाली, गोरखा रोड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के दौरान पकड़ा गया। (Raigarh Police Action)

पूछताछ में उसने ट्रेलर चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। उसके खिलाफ संगठित अपराध से संबंधित धाराएं 238, 317(4), 324(5), 111(5), 3(5) BNS भी जोड़ी गई हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जे. एक्का, एएसआई डी.पी. चौहान, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और चंद्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज चुकी है। (Raigarh Police Action)

Back to top button
error: Content is protected !!