Google Analytics —— Meta Pixel

Money mule accounts : बिलासपुर में म्यूल अकाउंट से 1.30 करोड़ की साइबर ठगी, बैंक कर्मी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Money mule accounts : बिलासपुर में म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगों को मदद पहुंचाने का बड़ा मामला सामने आया है। इन खातों से कुछ ही महीनों में 1 करोड़ 30 लाख रुपए का अवैध लेन-देन हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बैंक खाते किराए पर देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बैंक कर्मचारी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें :- Female RPF constable suicide : दुर्ग आरपीएफ में पदस्थ महिला आरक्षक ने की आत्महत्या, साइटिका बीमारी बनी वजह

सभी आरोपियों ने 5 से 10 हजार रुपए प्रति माह के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को दिए थे। साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्टेड खातों की जांच में यह ठगी उजागर हुई। एक्सपर्ट्स ने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगालते हुए संदिग्ध खातों की पहचान की और फिर दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा। (Money mule accounts)

गिरफ्तार आरोपियों में आदर्श नगर के करन सिंह और उसका भाई नागेश्वर ठाकुर शामिल हैं, जो पूर्व में कई बैंकों में काम कर चुका है। दोनों ने न सिर्फ अपने खाते किराए पर दिए, बल्कि दूसरों के खाते भी साइबर ठगों को दिलवाए। वहीं हिर्री माइंस के परमेश्वर जायसवाल, ख्वाजा नगर के अब्दूल आदिल, तिफरा के संदीप श्रीवास, रतनपुर के विकास केंवट और कलेश धीवर, तथा समीर कश्यप ने भी ठगों को अपने खाते देकर ठगी में मदद की। (Money mule accounts)

पुलिस के अनुसार, इन खातों का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, फर्जी एप, शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो फ्रॉड जैसी गतिविधियों में हुआ है। ठगी के बाद आरोपी खातों में रुपए जमा करवाते थे और फिर उसे आगे ट्रांसफर करते थे।

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर रेंज साइबर प्रभारी निमितेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

पुलिस की अपील: लोग अनजान स्रोतों से पैसे लेने से बचें। म्यूल अकाउंट देना भी अपराध है और इसमें शामिल व्यक्ति को मुख्य अपराधी की तरह सजा हो सकती है। (Money mule accounts)

Back to top button
error: Content is protected !!