Immigration fraud Chhattisgarh : भिलाई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनवाकर छिपाई नागरिकता

Immigration fraud Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विशेष कार्य बल (STF) द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान एक बांग्लादेशी दंपत्ति की पहचान हुई है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को भारतीय नागरिक बताकर वर्षों से भिलाई में रह रहे थे। आरोपी महिला शाहीदा खातून (उम्र 35) और उसका पति मोहम्मद रासेल शेख (उम्र 36) मूल रूप से बांग्लादेश के जेस्सोर जिले के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें :- Money mule accounts : बिलासपुर में म्यूल अकाउंट से 1.30 करोड़ की साइबर ठगी, बैंक कर्मी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
सुपेला स्थित कांट्रेक्टर कॉलोनी में एक मकान में रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, 16 मई को सुपेला स्थित कांट्रेक्टर कॉलोनी में एक मकान में संदिग्ध रूप से रह रहे इस दंपत्ति की पहचान हुई। पूछताछ में दोनों ने पहले खुद को ज्योति और रासेल शेख बताया। उन्होंने आधार कार्ड भी प्रस्तुत किए, जो जांच में संदेहास्पद पाए गए। गहराई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपनी असली पहचान उजागर की। (Immigration fraud Chhattisgarh)
अवैध तरीके से भारत आई थी और मुंबई में मजदूरी करने लगी
पुलिस जांच में पता चला कि महिला वर्ष 2009 में अवैध तरीके से भारत आई थी और मुंबई में मजदूरी करने लगी। वहीं उसकी मुलाकात रासेल शेख से हुई, जिससे बाद में उसने शादी कर ली। वर्ष 2017 में दोनों ने पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत में प्रवेश किया, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। (Immigration fraud Chhattisgarh)
फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र बनवाए
आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र बनवाए और बैंकों में खाता खोले। दस्तावेजों में उन्होंने अपना पता भी बदलवाया ताकि बांग्लादेशी पहचान छिपाई जा सके।
दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (Immigration fraud Chhattisgarh)



