Google Analytics —— Meta Pixel

Kidnapping & Forced Marriage : शिक्षिका का अपहरण कर जबरन रचाई शादी, पेट्रोल डालकर धमकाया; वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला

Kidnapping & Forced Marriage : छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के अपहरण और उससे जबरन विवाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई, जब भर्रेगांव निवासी अनूप केशव चंद्राकर (32) ने सुबह करीब 10.30 बजे रास्ते से युवती का अपहरण कर लिया।

यह भी पढ़ें :- Immigration fraud Chhattisgarh : भिलाई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनवाकर छिपाई नागरिकता

पेट्रोल डालकर शादी करने का दबाव बनाया

आरोपी ने युवती को सुनसान जगह ले जाकर उस पर पेट्रोल डालकर शादी करने का दबाव बनाया। शाम करीब 7 बजे आरोपी ने सुनसान स्थान पर जबरन युवती से शादी की और इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। देर रात करीब 1 बजे आरोपी युवती को बालोद जिले के ग्राम अंडा स्थित उसके मामा के घर छोड़ गया और धमकी दी कि वह पुलिस के पास न जाए। (Kidnapping & Forced Marriage)

पहले भी पीड़िता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर चुका

पीड़िता ऐश्वर्या चंद्राकर, जो भेजराटोला की रहने वाली है, ने शनिवार को अपने परिजनों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राहुल देव शर्मा से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि अनूप पहले भी दो बार पीड़िता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर चुका है। उन मामलों की शिकायत पहले से थाने में दर्ज है। बीते कुछ दिनों से वह लगातार युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियाँ भी दे रहा था। (Kidnapping & Forced Marriage)

एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। वह लगातार लोकेशन बदल रहा है, जिससे गिरफ्तारी में परेशानी आ रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई है। (Kidnapping & Forced Marriage)

Back to top button
error: Content is protected !!