Jewellery theft in Jagdalpur: सूने मकान से 5 लाख के जेवरात की चोरी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

Jewellery theft in Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पल्ली नाका क्षेत्र में एक सूने मकान से करीब 5 लाख रुपए के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें :- Kidnapping & Forced Marriage : शिक्षिका का अपहरण कर जबरन रचाई शादी, पेट्रोल डालकर धमकाया; वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला
ट्रक ड्राइविंग के कार्य से आया हुआ था बस्तर
आरोपी की पहचान 37 वर्षीय मंगल सिंह उर्फ मांगा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले के ग्राम टोंग का निवासी है। वह बस्तर में ट्रक ड्राइविंग के कार्य से आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना से दो दिन पहले घर की रेकी की थी। रात में घर सूना देखकर उसने ताला तोड़ा और अलमारी के लॉकर को तोड़कर सोने के आभूषण चुरा लिए। (Jewellery theft in Jagdalpur)
घटना की जानकारी मकान मालिक को घर लौटने पर हुई, जब उसने ताले और अलमारी के लॉकर को टूटा पाया। उसने तत्काल परपा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। (Jewellery theft in Jagdalpur)
किराए के मकान से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद ली। आरोपी की पहचान होते ही पुलिस टीम को अमृतसर रवाना किया गया। वहां आरोपी को किराए के मकान से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। यह उसकी दूसरी वारदात है। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर पुनः जेल भेजा गया है। (Jewellery theft in Jagdalpur)



