Raipur Sex Racket : रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, होटल मालिक फरार

Raipur Sex Racket : राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। गंज पुलिस ने 17 मई को दो होटलों—होटल गगन ग्रैंड और होटल आदित्य गेस्ट हाउस—में एक साथ छापा मारकर दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में होटल संचालक कुणाल बाग और उसके पार्टनर सुमित फरार हैं।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 19 May 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
सौदा तय होते ही पॉइंटर ने पुलिस को किया इशारा
सूचना मिलने पर गंज पुलिस ने पहले एक पॉइंटर को होटल भेजा। पॉइंटर ने होटल के रिसेप्शन पर मौजूद महिला रेवती साहू से सौदे की बात की और महिलाओं को देखने की मांग की। सौदा तय होते ही पॉइंटर ने पुलिस को इशारा किया। पुलिस ने तुरंत दोनों होटलों पर रेड की, जिसमें कुछ महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं। पूछताछ में उन्होंने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकार की। (Raipur Sex Racket)
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:
सुब्रत सेठी (32) – होटल गगन ग्रैंड का मैनेजर, निवासी डेंकनाल, ओडिशा
रेवती साहू (30) – होटल आदित्य गेस्ट हाउस की मैनेजर, निवासी राजनांदगांव
नीलांबर बाग (29) – मूल निवासी बलांगीर, ओडिशा; वर्तमान में रायपुर में निवासरत
निशामणी बेहरा (27) – सुब्रत सेठी की पत्नी, निवासी डेंकनाल, ओडिशा
मनोज कुमार वैष्णव (40) – निवासी कांकेर
तेजेश्वर कुमार डडसेना (35) – मूल निवासी महासमुंद, वर्तमान में कांकेर (Raipur Sex Racket)
लंबे समय से संचालित हो रही थीं संदिग्ध गतिविधियां
पुलिस का कहना है कि होटल गगन ग्रैंड और आदित्य गेस्ट हाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। दोनों होटल संचालक फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की जांच कर रही है। संभावना है कि मामला और भी विस्तृत रूप में सामने आ सकता है। (Raipur Sex Racket)



