Doctor Suicide Bhilai : अश्लील वीडियो वायरल होने के तनाव में डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार

Doctor Suicide Bhilai : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा लाइन स्थित एक घर में आयुर्वेदिक डॉक्टर बी. राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे। हाल ही में उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिससे मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें :- Raipur Woman Suicide : रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी की फांसी से मौत, सुसाइड नोट मिला; मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
डॉक्टर राठौर दो दिन पहले भिलाई अपनी बहन के घर आए थे। रात का खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि उन्होंने खिड़की पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। (Doctor Suicide Bhilai)
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें डॉक्टर ने लिखा है कि वायरल वीडियो के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे और अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने नोट में पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर दो दिन पहले भी प्वाइजन का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन बेटे द्वारा समय रहते अस्पताल पहुंचाने पर उनकी जान बच गई थी। (Doctor Suicide Bhilai)
डॉक्टर के खिलाफ गांव में सामाजिक बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें एक युवती ने उन पर ब्लैकमेल कर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद से वे तनाव में थे। पुलिस ने कांकेर जिले की चारामा पुलिस से संपर्क किया है और सामाजिक बैठक में शामिल लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Doctor Suicide Bhilai)
डॉक्टर राठौर की पत्नी सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं और उनका बेटा भी डॉक्टर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



