Paralyzed Man Burnt Alive : उतई के परसाई गांव में घर में लगी आग, लकवा ग्रसित बुजुर्ग की जलकर मौत

Paralyzed Man Burnt Alive : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम परसाई में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक घर में आग लगने की घटना में 65 वर्षीय लकवा ग्रसित बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रसाद खिलाड़ी के रूप में हुई है। आग लगने के वक्त वह घर पर अकेले थे।
यह भी पढ़ें :- Doctor Suicide Bhilai : अश्लील वीडियो वायरल होने के तनाव में डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद्मश्री तंवर ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। घर के अंदर बुजुर्ग बुरी तरह से झुलसे मिले, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (Paralyzed Man Burnt Alive)
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी, और इसी दौरान घर में यह हादसा हुआ। लकवा ग्रसित होने की वजह से शिव प्रसाद आग लगने के बाद खुद को नहीं बचा सके और आग की चपेट में आ गए। (Paralyzed Man Burnt Alive)
एएसपी तंवर ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। जहां बुजुर्ग सो रहे थे, वहां पर गोबर के कंडे और लकड़ियां रखी हुई थीं। इससे आग तेजी से फैल गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। हादसे में घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। (Paralyzed Man Burnt Alive)
फिलहाल पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



