Google Analytics —— Meta Pixel

Bear Tiger Fight Abujhmad : ‘मां’ की ताकत देख बाघ भागा! अपने बच्चे को बचाने बाघ से भिड़ गई मादा भालू, VIDEO वायरल

Bear Tiger Fight Abujhmad : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में एक मादा भालू ने अपने शावक को बचाने के लिए बाघ से जबरदस्त मुकाबला किया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा – “मां, आखिर मां होती है।”

यह भी पढ़ें :- Tiger Pugmark Dhamtari : धमतरी के जंगलों में बाघ की दस्तक, अरसीकन्हार क्षेत्र में मिला पद चिन्ह, गांवों में अलर्ट जारी

घटना अबूझमाड़ के पांगुड़ क्षेत्र की है, जहां इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर घना जंगल है। एक मादा भालू अपने बच्चे के साथ जंगल से गुजर रही थी, तभी अचानक एक बाघ ने हमला करने की कोशिश की। बाघ शावक को शिकार बनाना चाहता था, लेकिन मादा भालू ने तुरंत बीच में आकर बाघ से सीधी भिड़ंत कर दी। (Bear Tiger Fight Abujhmad)

भालू की आक्रामकता से घबराकर बाघ पीछे हट गया और जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान शावक अपनी मां के पीछे छिपा रहा। मौके पर कुछ ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में मादा भालू की बहादुरी और मातृत्व की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। (Bear Tiger Fight Abujhmad)

वन मंत्री केदार कश्यप ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह दृश्य अबूझमाड़ के जंगलों में मां के साहस और प्रेम का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य जंगल की जैव विविधता और जीवन की असली तस्वीर को दिखाता है। उन्होंने ग्रामीण द्वारा मोबाइल में कैद इस दृश्य को प्रकृति की अद्भुत झलक बताया। (Bear Tiger Fight Abujhmad)

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मां चाहे इंसान की हो या जानवर की, अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे से टकरा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!