Google Analytics —— Meta Pixel

Tiger Pugmark Dhamtari : धमतरी के जंगलों में बाघ की दस्तक, अरसीकन्हार क्षेत्र में मिला पद चिन्ह, गांवों में अलर्ट जारी

Tiger Pugmark Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जंगलों में अब हाथियों, तेंदुए और भालुओं के साथ बाघ की मौजूदगी भी दर्ज की गई है। सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के अरसीकन्हार गांव के जंगल में बाघ के पद चिन्ह पाए गए हैं, जिससे वन विभाग सतर्क हो गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : – देश की तरक्की के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी: डिप्टी CM अरुण साव

अरसीकन्हार गांव के जंगल में ग्रामीणों ने बाघ के पैरों के निशान देखे और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पद चिन्ह को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पद चिन्ह बाघ के हैं, और संभवतः उसकी संख्या एक या दो हो सकती है। (Tiger Pugmark Dhamtari)

बाघ की मौजूदगी को ट्रैक करने के लिए जंगल में 150 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, ताकि तस्वीरें खींचकर उसकी पहचान की जा सके। इससे बाघ के क्षेत्र और उसकी आवाजाही का पता लगाया जाएगा। अनुमान है कि यह बाघ गढ़चिरौली, बीजापुर या कोंडागांव के जंगलों से होकर यहां तक पहुंचा है।

उपनिदेशक जैन ने बताया कि ग्रामीणों को बाघ के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। साथ ही जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि यह बाघ पिछले 10–12 दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय है। (Tiger Pugmark Dhamtari)

इसी क्षेत्र के मासुलखोई गांव में हाल ही में एक घायल तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला किया था और बाद में उसका शव नाले के पास मिला। पोस्टमार्टम में तेंदुए के शरीर पर दो बड़े दांतों के निशान मिले हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसकी बाघ से मुठभेड़ हुई थी। (Tiger Pugmark Dhamtari)

Back to top button
error: Content is protected !!