Illegal gas refilling : महासमुंद में गैस चोरी का भंडाफोड़, 4 टैंकर, 130 सिलेंडर जब्त, 8 गिरफ्तार

Illegal gas refilling : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गैस चोरी के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पटेवा थाना क्षेत्र के चिरको गांव के पास नेशनल हाईवे-53 पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गैस टैंकर से चोरी की गैस पिकअप वाहन में रखे व्यवसायिक गैस सिलेंडरों में भर रहे थे।
यह भी पढ़ें :- Bear Tiger Fight Abujhmad : ‘मां’ की ताकत देख बाघ भागा! अपने बच्चे को बचाने बाघ से भिड़ गई मादा भालू, VIDEO वायरल
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गैस टैंकर से चोरी कर सिलेंडरों में भरने का अवैध काम कर रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने चिरको ढाबा के पास घेराबंदी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में दो पिकअप चालक, गैस भरने वाले मजदूर और ढाबा संचालक शामिल हैं। (Illegal gas refilling)
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये सिलेंडर रायपुर के सब्जी व्यापारियों के नाम पर पंजीकृत पिकअप वाहनों में लाए जाते थे। इन वाहनों में पहले से रखे 130 खाली व्यवसायिक गैस सिलेंडरों में चोरी की गई गैस भरी जाती थी। गैस भरने के बाद इन्हें आसपास के होटल और ढाबा संचालकों को सस्ते दामों में बेचा जाता था।
मौके से पुलिस ने नागालैंड नंबर के 4 गैस टैंकर, 2 पिकअप वाहन और एक स्कूटी जब्त की है। जब्त किए गए सभी टैंकर ओडिशा के पारादीप से गैस लेकर रायपुर के सिल्तरा स्थित गोदाम जा रहे थे। इन टैंकरों से इंडियन गैस कंपनी की गैस चोरी की जा रही थी। बरामद सभी 130 सिलेंडर 19 किलो वाले व्यवसायिक सिलेंडर हैं। (Illegal gas refilling)
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। गैस चोरी और अवैध पुनःभरण जैसे मामलों में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। (Illegal gas refilling)



