Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Harvester electrocution : बिलासपुर में डीजल डालते समय 11-KV लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर चालक, हालत गंभीर, सहयोगी भी घायल

Bilaspur Harvester electrocution : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में हार्वेस्टर चालक सहित तीन लोग 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। घटना ग्राम गढ़वट की है, जहां खेत में धान कटाई के दौरान यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें :- Illegal gas refilling : महासमुंद में गैस चोरी का भंडाफोड़, 4 टैंकर, 130 सिलेंडर जब्त, 8 गिरफ्तार

ग्राम गढ़वट निवासी प्रदीप कुमार ने अपने खेत में धान की फसल लगाई थी, जिसकी कटाई के लिए पंजाब से हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह और उसके सहयोगी सुखदेव सिंह को बुलाया गया था। रविवार दोपहर दोनों मजदूर हार्वेस्टर लेकर खेत में पहुंचे। कटाई शुरू करने से पहले हार्वेस्टर में डीजल भरने की जरूरत पड़ी। इसी दौरान निर्मल सिंह मशीन के ऊपर चढ़ गया, लेकिन वह यह देख नहीं पाया कि ठीक ऊपर से 11 केवी हाईटेंशन तार गुजर रही है। (Bilaspur Harvester electrocution)

जैसे ही वह तार के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट लगा और वह मशीन से नीचे गिर पड़ा। करंट हार्वेस्टर में भी फैल गया, जिससे पास खड़े सुखदेव सिंह और खेत मालिक प्रदीप कुमार भी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। सिम्स में तीनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सुखदेव और प्रदीप को मामूली झुलसन हुई है और वे खतरे से बाहर हैं। (Bilaspur Harvester electrocution)

यह हादसा हाईटेंशन लाइन के नीचे लापरवाहीपूर्वक काम करने के कारण हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को लेकर सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। (Bilaspur Harvester electrocution)

Back to top button
error: Content is protected !!