Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे

Bilaspur accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur Harvester electrocution : बिलासपुर में डीजल डालते समय 11-KV लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर चालक, हालत गंभीर, सहयोगी भी घायल

जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा के आवास पारा निवासी निर्मल गढ़ेवाल अपनी पत्नी रामप्यारी गढ़ेवाल के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैदल निकले थे। जैसे ही वे सीपत क्षेत्र में पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक (CG 10 ED 6266) ने निर्मल गढ़ेवाल को जोरदार टक्कर मार दी। (Bilaspur accident)

टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को पहले सीपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

सिम्स में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने सिर में गहरी चोट को मृत्यु का कारण बताया है। (Bilaspur accident)

इस हादसे की शिकायत मृतक के भतीजे सूर्य प्रकाश गढ़ेवाल ने पुलिस से की, जो नरगोड़ा में रहकर आरओ प्लांट में काम करता है। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी रामप्यारी ने दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (Bilaspur accident)

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!