Good Governance Campaign : CM साय का एक्शन मोड, दो अधिकारी सस्पेंड, सब इंजीनियर को लगाई फटकार, कहा- लापरवाही नहीं चलेगी, get out

Good Governance Campaign : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को वे एक्शन मोड में दिखे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव में उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। यहां लोगों ने पेयजल संकट की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 27 हैंडपंप हैं, जिनमें कई लंबे समय से खराब हैं और नल-जल योजना भी अधूरी पड़ी है।
यह भी पढ़ें :- Suspicious death in custody : बिलासपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
मुख्यमंत्री ने मंच से ही सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर को बुलाया। योजना की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसे हल्के में न लें। या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। गेट आउट।”
मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने तालियां बजाईं और उनके समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Good Governance Campaign)
देर शाम मुंगेली में भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की। यहां मनियारी और पथरिया जलाशय परियोजना के वर्षों से अधूरी रहने पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आर.के. मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया।
साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब रहने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जगदीश शास्त्री को भी सस्पेंड किया गया। (Good Governance Campaign)
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दायित्व है कि वह गंभीरता से कार्य करे। अब लापरवाही और जवाबदेही से बचने का दौर समाप्त हो चुका है। जो काम नहीं करेगा, उसे दंड का सामना करना होगा। (Good Governance Campaign)



