Google Analytics —— Meta Pixel

हमें अपने देश के राजनीतिक नेतृत्व पर भरोसा नहीं है: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Congress Leader Pawan Khera: भाजपा नेता अमित मालवीय के पोस्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम इस देश के राजनीतिक नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि आपने पाकिस्तान को पहले से सूचित किया, क्या यही कारण है कि अजहर मसूद और हाफिज सईद बच पाए ?, जहां तक निशान-ए-पाकिस्तान का सवाल है, उनके नेता मोरारजी देसाई एकमात्र भारतीय राजनेता थे जिन्हें यह सम्मान दिया गया था। कुछ और लोग निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार हैं, जैसे लाल कृष्ण आडवाणी और वह व्यक्ति जो बिना बुलाए नवाज शरीफ के साथ बिरयानी खाने चला गए।

यह भी पढ़ें:- BJP ने राहुल गांधी के 2 पोस्टर किए जारी, PAK आर्मी चीफ के साथ मिक्स किया चेहरा 

उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर कहा कि भारत सरकार से सवाल पूछना बहुत स्वाभाविक है, हम पाकिस्तान से नहीं पूछेंगे। पाकिस्तान को हमारी सेना ने अच्छी तरह से जवाब दिया और डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी और पूरा देश उनके साथ है, लेकिन सरकार और राजनेताओं से विस्तृत जानकारी इसलिए मांगी जा रही है, क्योंकि एस जयशंकर ने खुद कहा था कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को अपने नागरिकों को सूचित करने के लिए कहा था। अगर पाकिस्तान को सूचित किया जा सकता है तो उन्हें पुंछ में स्थानीय लोगों को सूचित करना चाहिए था, जिससे गोलीबारी में उनकी जान बच सकती थी। (Congress Leader Pawan Khera)

राजनीतिक नेतृत्व पर भरोसा नहीं: खेड़ा 

खेड़ा ने कहा कि हमें फौज और अपने सैन्य बल पर पूरा भरोसा है। अगर भरोसा नहीं है तो अपने राजनीतिक नेतृत्व पर नहीं है। सेना के शौर्य पर पूरा भरोसा है, लेकिन सरकार में बैठे कुछ लोगों से सवाल पूछने आवश्यक हैं। जब सेना इतना आगे बढ़ गई थी तो क्यों अचानक किसके दबाव में सीजफायर स्वीकार किया ? अमेरिकी राष्ट्रपति 7 बार कह चुके हैं कि उन्होंने सीजफायर करवाया। वो यह भी कह चुके हैं कि व्यापार रोकने की धमकी के बाद ऑपरेशन सिंदूर रोका गया। प्रधानमंत्री ने एक बार भी डोनाल्ड ट्रम्प की बात खारिज नहीं की। बीच ऑपरेशन के पाकिस्तान को आईएमएफ का लोन कैसे मिल गया ? कहां है विश्वगुरु का डंका ? (Congress Leader Pawan Khera)

कांग्रेस नेता ने फिर किए सवाल 

कांग्रेस नेता ने कहा कि विदेश मंत्री पाकिस्तान को ऑपरेशन शुरू होने के समय पर सूचित कर सकते गईं, लेकिन पुंछ के नागरिकों को नहीं ? विदेश मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई जानकारी के आधार पर कितने आतंकी बच के भाग गए और भारत के हितों को क्या नुकसान हुआ? खेड़ा ने कल कहा था कि BJP देशहित के मुद्दों पर ओछी राजनीति कर रही है। उसके बाद भी सोचती है कि विपक्ष चुप रहेगा और देश की सुरक्षा से जुड़े सवाल नहीं पूछेगा। हम सवाल पूछते रहेंगे और नहीं पूछेंगे तो देश में आतंकी घटनाएं होती रहेंगी। इतिहास में दर्ज है कि जब मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने जनरल ज़िया उल-हक को फोन कर कहा कि हमें R&AW वालों ने बताया है कि काहुटा में न्यूक्लियर प्रोजेक्ट को लेकर पाकिस्तान की क्या तैयारी चल रही है ? (Congress Leader Pawan Khera)

निशान-ए-पाकिस्तान

उन्होंने सारी डिटेल पाकिस्तान को बता दीं। इस घटना के कुछ दिन बाद ही हमने R&AW के कई लोगों को गंवा दिया और उनकी दशकों की मेहनत बर्बाद हो गई। आपको बता दें कि ये जानकारी पाकिस्तान को देने वाले मोरारजी को ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा गया। मोरारजी देसाई के इस पाप की कीमत आज भी देश अदा कर रहा है। इसी तरह एस. जयशंकर ने जो किया, वह पाप की श्रेणी में आता है। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था, लेकिन अचानक से डोनाल्ड ट्रंप आए और उन्होंने सीजफायर करा दिया। हमें सिंदूर से समझौता मंजूर नहीं है। देश से गद्दारी मंजूर नहीं है- चाहे वो कोई भी, किसी भी पद पर हो- हम सवाल पूछेंगे। वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष के कुछ हक और जिम्मेदारियां होती हैं। वे सब चीजे समझकर ही कुछ कहते हैं। आज हमारी प्राथमिकता देश की बात कहने की है। (Congress Leader Pawan Khera)

Back to top button
error: Content is protected !!