Google Analytics —— Meta Pixel

BJP ने राहुल गांधी के 2 पोस्टर किए जारी, PAK आर्मी चीफ के साथ मिक्स किया चेहरा 

BJP on Rahul Gandhi: भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहले पोस्टर में राहुल गांधी और पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिफ मुनीर के चेहरे को एकसाथ जोड़ा गया है। साथ ही कहा है कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी, जो स्पष्ट रूप से भारत के प्रभुत्व को दर्शाता है। इसके बजाय वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए।

यह भी पढ़ें:- एशिया के कई देशों में फिर बढ़े कोरोना के मामले, मुंबई में 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत 

उन्होंने कहा कि एक सवाल जो पहले ही DGMO ब्रीफिंग में संबोधित किया जा चुका है। मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए। राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान ? मालवीय ने एक और पोस्टर जारी करते हुए राहुल को आज के समय का मीर जाफर बताया है। दरअसल, मुगल जनरल मीर जाफर अंग्रेजों का मददगार था। इस पोस्टर में राहुल गांधी पाकिस्तान की सीमा के अंदर PM शहबाज शरीफ के पीठ पर चढ़े हुए हैं। वे भारतीय बॉर्डर में झांकते हुए पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए ? नीचे शहबाज कहते हैं तेज आवाज में पूछो। (BJP on Rahul Gandhi)

मालवीय ने कहा कि कई सैटेलाइट तस्वीरें हैं, जो पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर भारत के शक्तिशाली हमले की पुष्टि करती हैं – जिसमें उनके हवाई ठिकानों को नुकसान पहुंचा और कई जेट और कर्मियों की जान चली गई। बदले में पाकिस्तान ने क्या दिया ? मीम्स, डॉक्टर्ड वीडियो और प्रचार। इससे भी बुरी बात यह है कि उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगी यहीं भारत में बैठे हैं – राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता, जिनके बयान सुविधाजनक रूप से पाकिस्तान के कथन को प्रतिध्वनित करते हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह कितनी शर्मनाक गिरावट है – भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने से लेकर अपने ही सशस्त्र बलों पर सवाल उठाने तक। (BJP on Rahul Gandhi)

लगातार विदेश मंत्री को बना रहे निशाना 

बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद करीब 60 साल देश पर राज किया, लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा कभी उनकी प्राथमिकता नहीं रही। सेना के सशक्तिकरण की जगह सत्ता की कुर्सी मजबूत होती रही और करोड़ों देशवासियों की सुरक्षा दांव पर लगा दी गई, लेकिन 2014 में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ देश में मोदी सरकार का दौर शुरू हुआ, जहां तीनों सेनाओं को फौलाद की तरह मजबूत किया गया। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी, जिससे एयरफोर्स को नुकसान हुआ। इसके साथ ही विदेश मंत्री का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। (BJP on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!