देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, CM साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

India New Railway Stations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को सुबह 9.30 बजे वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर मंडल के अंबिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशन समेत नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा PM आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
इन स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इन स्टेशनो के सुविधाओं में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं। साथ ही स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को भी स्टेशन डिज़ाइन में स्थान दिया गया है। राजनांदगांव जिले में स्थित डोगरगढ़ में भी PM मोदी नए आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन करेगे। रेलवे मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत डोगरगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिकीकरण से जोड़ा है। इस रेलवे स्टेशन को न सिर्फ यात्रा का ठिकाना बनाया है, बल्कि इस इलाके की कला संस्कृति और पराम्परा को दर्शाया गया है, ताकि यात्रियोंको एक अलग अनुभव मिल सके। (India New Railway Stations)


राजनांदगांव रेलवे स्टेशन अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया कि डोगरगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से अति आधुनिक रुप से विकसित किया गया है और यात्रियों के सुविधा के लिए एक्सीलेटर लगाए हैं। वहीं प्रतिक्षा हाल मे यात्रियों के बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डोगरगढ़ रेलवे स्टेशन में मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रज्ञा गिरी स्थित भगवान बौध्द की प्रतिमा को दर्शाया गया। इसी तरह एक नंबर प्लेट फार्म को सुसज्जित किया गया है। स्टेशन पर अब बेहतर प्रवेश-निकास द्वार, चौड़ी सड़कें, दोपहिया पार्किंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर को हरियाली और सौंदर्यीकरण से सजाया गया है। इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत का आकर्षक केंद्र बनाया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। (India New Railway Stations)




