Google Analytics —— Meta Pixel

Fake whiskey found Durg : दुर्ग जिले में मिलावटी शराब और ओवर रेटिंग का भंडाफोड़, कई दुकानें जांच के घेरे में

Fake whiskey found Durg : दुर्ग जिले की शराब दुकानों में मिलावटी शराब बेचे जाने और तय कीमत से अधिक दाम वसूलने के मामले सामने आए हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी सीआर साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 22 May 2025: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी नवीन तोमर की टीम ने मंगलवार को जिले की कई दुकानों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान ओवर रेटिंग, विशेष ब्रांड को प्रमोट करना और मिलावटी शराब बेचने जैसे गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

भिलाई सिविक सेंटर स्थित शराब दुकान में ओवर रेटिंग की पुष्टि के लिए टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। उस व्यक्ति ने जब 960 रुपए की देसी मदिरा खरीदी, तो सेल्समैन ने उससे 1020 रुपए वसूले। इस पर ओवर रेटिंग का प्रकरण दर्ज किया गया। (Fake whiskey found Durg)

छापेमारी के दौरान दुकान में मिलावटी शराब भी पाई गई। मेडऑफ प्रीमियम माल्ट विस्की की बोतलों के ढक्कन ढीले मिले और कुछ बोतलों से लीक हो रही थी। जांच में पाया गया कि इन बोतलों में शराब की तेजी लगभग 40up थी, जो मिलावट का संकेत है। टीम ने इस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। (Fake whiskey found Durg)

कार्रवाई के दौरान कई अन्य अनियमितताएं भी उजागर हुईं, जैसे तय दर से अधिक कीमत वसूलना, कैश में अंतर (10,890 रुपए), केवल विशेष ब्रांड को फ्रीज़र में रखना, स्टॉक में भारी कमी, और अन्य दुकानों से बार-बार स्टॉक ट्रांसफर किया जाना।

आबकारी आयुक्त ने प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को भी नोटिस जारी किया है। वहीं, आबकारी सचिव ने कलेक्टर दुर्ग को निर्देश दिए हैं कि सभी गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए उचित सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

इस मामले की रिपोर्ट राज्य आबकारी सचिव और आयुक्त को भेज दी गई है और आगे की जांच जारी है। (Fake whiskey found Durg)

Back to top button
error: Content is protected !!