Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh anti-Naxal operation : छत्तीसगढ़ को नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता: 27 नक्सली ढेर, 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया

Chhattisgarh anti-Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान 27 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी और माओवादियों के बीच नंबर वन नेता माने जाने वाला बसवा राजू भी शामिल है। सभी शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :- Raipur drug racket : NDPS एक्ट में 4 को 5 साल की जेल: ‘मनी हाईस्ट’ स्टाइल में कोडवर्ड से करते थे ड्रग्स डील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अंबिकापुर से रायपुर लौटते ही सिविल लाइन के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। उनके साथ प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इसे तीन दशकों में अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया और कहा कि माओवादियों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि जब तक राज्य से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा। (Chhattisgarh anti-Naxal operation)

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कुछ लोग हैदराबाद में बैठकर सरकार को नसीहत देते हैं लेकिन बस्तर के दर्द में कभी खड़े नहीं हुए। उन्होंने साफ किया कि यदि माओवादी बात करना चाहते हैं तो बातचीत का रास्ता खुला है, जैसा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने दौरे में स्पष्ट किया था।

मुख्यमंत्री साय ने माओवादियों से मुख्य धारा में लौटने की विनती करते हुए कहा कि बस्तर को आतंक से मुक्त करें, ताकि इंद्रावती नदी के किनारे लोग शांति से शाम बिता सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक 424 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं, 524 ने सरेंडर किया है और 413 गिरफ्तार किए गए हैं। (Chhattisgarh anti-Naxal operation)

गृहमंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो और बस्तर के कोने-कोने तक भारतीय संविधान लागू हो। पुनर्वास की दिशा में अब तक की सबसे प्रभावी नीति तैयार की गई है। (Chhattisgarh anti-Naxal operation)

Back to top button
error: Content is protected !!